Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: फायरिंग के मामले बीकानेर से दो जनों को पकड़ा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > फायरिंग के मामले बीकानेर से दो जनों को पकड़ा
crimeबीकानेर

फायरिंग के मामले बीकानेर से दो जनों को पकड़ा

editor
editor Published December 12, 2022
Last updated: 2022/12/12 at 11:12 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़/ बीकानेर  जिला मुख्यालय स्थित जंक्शन धान मंडी में व्यापारी इंद्र हिसारिया की दुकान पर शनिवार को हुई फायरिंग के मामले में बीकानेर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ कर हनुमानगढ़ पुलिस को सौंपा। एक आरोपी को हनुमानगढ़ पुलिस ने जयपुर पुलिस के सहयोग से जयपुर में दबोचा। वहीं, आरोपियों को पकडऩे की कार्रवाई में ढिलाई बरतने वाले पीलीबंगा थाने के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। फायरिंग की घटना के बाद आरोपियों के बीकानेर जिले में लोकेशन आने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार बुड़ानिया के नेतृत्व में छतरगढ़, बज्जू, रणजीतपुरा, दंतौर थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीमों ने मोर्चा संभाला।
एएसपी शहर बुड़ानिया ने बताया कि शनिवार रात को ही जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव संसारदेसर के तीन केडब्ल्यूएसएम निवासी जाकिर हुसैन (21) पुत्र काले खान को गिरफ्तार कर लिया। घड़साना के 12 जीडीआर निवासी युद्धवीर नायक पुत्र महेन्द्र को रविवार सुबह दंतौर व बज्जू पुलिस के सहयोग से पकड़ा। वहीं दूसरी ओर, हनुमानगढ़ पुलिस की एक टीम ने मुख्य आरोपी महकदीप उर्फ मैसू निवासी धक्का बस्ती, घड़साना जिला श्रीगंगानगर को जयपुर से गिरफ्तार किया। जयपुर से दबोचा गया आरोपी हनुमानगढ़ से बस में सवार होकर जयपुर पहुंचा था।
शरण देने वाले पवन के खिलाफ करेंगे कार्रवाई
एएसपी शहर बुड़ानिया ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अलग जगह भाग गए। घड़साना के 12 जीडीआर निवासी पवन नायक आरोपी युद्धवीर को बाइक पर बैठाकर बज्जू थाना क्षेत्र के चारणवाला में लाया था। यहां पवन की बुआ ढाणी में रहती है। यह रात को ढाणी में आकर ठहर गए थे। पुलिस टीमें इनको तलाश करते हुए ढाणी पहुंचीं और दोनों को दबोच लिया। पवन के खिलाफ हनुमानगढ़ पुलिस आरोपी को शरण देने के आरोप में कार्रवाई करेगी।
हनुमानगढ़ जंक्शन की धान मंडी में शनिवार को दिनदहाड़े फायरिंग हुई थी। बाइक सवार तीन जने नौ नम्बर दुकान पर अंधाधुंध फायर कर फरार हो गए। लॉरेंस गैंग के नाम पर करीब साढ़े 22 माह पहले जिस व्यापारी से दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, उसी की दुकान पर फायरिंग हुई। फायरिंग के बाद इन्द्र हिसारिया के मोबाइल फोन पर वॉयस मैसेज भेज कर दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। सोशल मीडिया पर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में जयपुर के किसी रितिक बॉक्सर नामक व्यक्ति ने स्वयं को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताते हुए फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।


Share News

editor December 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

छिनाछपटी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी
बीकानेर
हाईकोर्ट ने बीकानेर कोर्ट के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
बीकानेर
बीकानेर में बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
बीकानेर
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट जारी
बीकानेर
RPSC में 371 APO पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक आवेदन
राजस्थान
बीकानेर रेंज अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा पर मंथन
बीकानेर
बीकानेर दवा विक्रेता संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू, 31 मई को हो सकता है मतदान
बीकानेर
एससी-एसटी और आईटी एक्ट मामले में 2500 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

छिनाछपटी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

Published May 28, 2026
बीकानेर

हाईकोर्ट ने बीकानेर कोर्ट के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक

Published May 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

Published May 28, 2026
बीकानेर

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

Published May 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?