बीकानेर। तीन पहले ही प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत ने प्रदेश के सभी आबकारी अधिकारी व आईजी एसपी को कड़े निर्देश देकर चेतावनी जारी की किसी भी हालात में रात आठ बजे तक शराब की बिक्री नहीं हो और ठेके आठ बजे बंद होने चाहिए अगर किसी इलाके में शराब बिकने की खबर आई तो संबंधित थानाधिकारी पर कार्यवाही होगी। लेकिन बीकानेर में उसका उल्टा हो रहा है अगर देखा जाये तो शहर के जस्सूसर गेट, नत्थुसर गेट के बाहर हरलोई हनुमान मंदिर के पास, मुक्ताप्रसाद, गंगाशहर सहित कई ऐसे इलाके है जहां पर खुलेआम शराब रात्रि को मिलती है कई ऐसे व्यापारी है जो ठेका रात आठ बजे बंद करके शराब अपनी बाइक व स्कूटी की डिग्गी में रखते है जो रात का ऊंचे दामों में बेचते है शहर के नयाशहर कोतवाली, गंगाशहर थाने में ऐसे कई इलाके है जहां घरों से शराब बिक्री होती है जो देर रात तक चलती है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक जने ने बताया कि रात को ठेका बंद करके हम रात को शराब बेचते है और इसकी जानकारी पुलिस को भी है क्योकि जररुत पडऩे पर पुलिस को रात को हम ही शराब उपलब्ध करवाते है तो पुलिस हमारे ऊपर हाथ नहीं डालती है जब ऐसी हालात है तो मुख्यमंत्री के आदेश कहां काम आयेंगे जब खेत को बाड़ ही खा जाये तो खेत की रखवाली कौन करेंगे।
