Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भारत माला सडक़ पर अनियंत्रित होकर पलटी कार,विवाहिता की मौत,हादसे में चार लोग गम्भीर घायल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भारत माला सडक़ पर अनियंत्रित होकर पलटी कार,विवाहिता की मौत,हादसे में चार लोग गम्भीर घायल
बीकानेरराजस्थान

भारत माला सडक़ पर अनियंत्रित होकर पलटी कार,विवाहिता की मौत,हादसे में चार लोग गम्भीर घायल

editor
editor Published November 27, 2022
Last updated: 2022/11/27 at 12:54 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।  महाजन थाना क्षेत्र के जैतपुर के पास सडक़ हादसे में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। सडक़ पर पड़े मिट्टी के ढेर के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक गर्भवती महिला की मौत हो गई । वहीं चार अन्य लोग गम्भीर घायल हो गए।
महाजन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात को जैतपुर निवासी श्यामलाल  पुत्र जेठाराम ब्राह्मण डिलीवरी के लिए अपनी बहन अन्नपूर्णा को ससुराल बीकानेर  से लेकर वापिस जैतपुर आ रहा था। इसी दौरान छोटी बहिन प्रियंका ,भाई प्रमोद व एक भुआ की लडक़ी साथ मे थी। जैतपुर आते समय भारतमाला सडक़ पर जैतपुर से करीब 2 किलोमीटर पहले सडक़ के ऊपर मिट्टी का ढेर बना हुआ था। कार की तेज रफ्तार होने के कारण दिखाई नहीं दिया और उसके ऊपर कार चढक़र अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया । जहां पर प्रियंका व प्रमोद को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई । वही श्यामलाल उसकी गर्भवती बहन अन्नपूर्णा व एक बुआ की लडक़ी गंभीर रूप से घायल होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के लिए रेफर किया गया। बीकानेर रास्ते में अन्नपूर्णा पत्नी हेमराज की मौत हो गई। वहीं घायल दोनों का बीकानेर पीबीएम अस्पताल में उपचार शुरू किया जा रहा है पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपर्द कर दिया।
सडक़ पर पड़ा मिट्टी का ढेर बना हादसे का कारण
ग्रामीणो ने बताया कि भारत माला सडक़ पर टोलकर्मियों द्वारा डाली गई मिट्टी के ढेर के कारण हादसे हो रहे है। रात के समय मिट्टी का ढेर दिखाई नही देता है। जिससे आये दिन हादसे हो रहे है। शुक्रवार देर रात जैतपुर निवासी श्याम लाल ब्राह्मण बीकानेर से जैतपुर आ रहा था । सडक़ पर मिट्टी का ढेर दिखाई नही देने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें गर्भवती बहिन की मौत हो गई।


Share News

editor November 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
मोहता सराय लिंक रोड से हटाया जा रहा मलबा और कचरा
बीकानेर
सीबीएसई टॉपर तान्या सावनसुखा का बीकानेर में नागरिक अभिनंदन
बीकानेर
चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज, सजा बरकरार
बीकानेर
बिजली निगम विवाद में जातिसूचक आरोपों की याचिका खारिज
बीकानेर
बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति
राजस्थान
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट
बीकानेर
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती रहेगी

Published May 28, 2026
बीकानेर

मोहता सराय लिंक रोड से हटाया जा रहा मलबा और कचरा

Published May 28, 2026
बीकानेर

सीबीएसई टॉपर तान्या सावनसुखा का बीकानेर में नागरिक अभिनंदन

Published May 28, 2026
बीकानेर

चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज, सजा बरकरार

Published May 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?