Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: संपत्ति हडपने के लिए महिला ने खाने मे मिला दिया जहर, एक की मौत पुलिस ने पकडा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > संपत्ति हडपने के लिए महिला ने खाने मे मिला दिया जहर, एक की मौत पुलिस ने पकडा
crimeचुरू

संपत्ति हडपने के लिए महिला ने खाने मे मिला दिया जहर, एक की मौत पुलिस ने पकडा

editor
editor Published November 13, 2022
Last updated: 2022/11/13 at 10:32 AM
Share
SHARE
Share News

चूरू। चूरू के सदर थाना इलाके में संपत्ति हड़पने के लिए लिव इन में रहने वाली महिला ने साथ में रहने वाले व्यक्ति सहित पांच जनों को खाने में जहर दे दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई और एक को गंभीर हालत में जयपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क ने बताया कि चांदरतन पत्नी मनोज कुमार बेनीवाल ने रिपोर्ट दी है कि उसका पति शादी विवाह में डीजे, घोड़ी और ऊंट किराये पर देने का काम करता है। उसने बिसाउ रोड पर एक नोहरा किराये पर ले रखा है। कुछ दिन पहले में अपने पति के नोहरे में गई थी। जहां सुमन नाम की एक महिला बिना मेरे पति की इजाजत के वहां रहने लगी थी, जो मेरे पति को बार-बार संपत्ति हड़पने की धमकी भी देती थी और कहती कि मैं तुम्हें मारकर पूरी संपत्ति हड़प लूगी। सुमन हमारे नोहरे पर एक पंडित को बार-बार बुलाया करती थी। मनोज ने बताया था कि सुमन के कहने पर उसने पंडित को काफी रुपए उधार दे रखे हैं। 10 नवंबर को भी पंडित हमारे नोहरे में आया हुआ था। सुमन और पंडित ने मेरे पति की संपत्ति हड़पने और उधार दिए रुपए वापस नहीं देने पड़े इसके लिए अपने फूफा प्रेम, काम करने वाले लड़के करण और अर्जुन के साथ मिलकर खाने में जहर मिला दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो सामने आया कि मनोज के साथ लिव-इन में रहने वाली सुमन को यह डर सता रहा था कि मनोज उसे कहीं छोड़ ना दे। इसलिए उसने चित्तौड़गढ़ निवासी ज्योतिषी ओंकार लोहिया के कहने पर घर में हवन पूजा करवाना चाहती थी। हवन पूजा में किसी प्रकार का कोई व्यवधान न पड़े। इसलिए उसने शुक्रवार रात घर में खाना बनाकर उसमें नींद की गोलियां डाल दी और ज्योतिष ओंकार लोहिया के द्वारा दिया गया चूर्ण भी सब्जी में डाल दिया था। यह खाना खाने के बाद मनोज कुमार, बाबूलाल सहित अन्य चार पांच लोग सो गए थे, जिन्हें होश नहीं आया। डीएसपी ने बताया कि बाबूलाल ने सबसे पहले खाना खाया था। जिसके चलते जहर ने सबसे ज्यादा उसके असर किया। डीएसपी बुरड़क ने बताया सोमवार सुबह कोर्ट में पेश कर सुमन को रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद भी उससे और पूछताछ की जाएगी।
घटना के दिन सुमन, प्रेम, पंडित, करण और अर्जुन ने पहले ही खाना खा लिया था, जबकि मनोज कुमार, बाबूलाल व अन्य मजदूरों को बाद में खाना खिलाया, जिसमें जहर मिला हुआ था। जिससे मनोज कुमार और बाबूलाल की तबीयत बिगड़ गई। इससे सदर थाना के गांव ढाणी मनिमजी निवासी बाबूलाल (23) की मौत हो गई, जबकि कोदेसर हाल पूनिया कॉलोनी निवासी मनोज कुमार बेनीवाल जयपुर में भर्ती है। पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट के आधार पर सुमन, पंडित, प्रेम, करण, अर्जुन व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला सुमन से पूछताछ कर रही है।


Share News

editor November 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

मानसून और कला का संगम बना ‘रंग मल्हार’ का 16वां संस्करण
बीकानेर राजस्थान
घर पर खड़ी गाड़ी का दोबारा कटा टोल, लोग हैरान
बीकानेर
सोलर प्रोजेक्ट में पेड़ों की कटाई पर संभागीय आयुक्त की सख्ती
बीकानेर
भारतमाला रोड पर अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, कार भी जब्त
crime बीकानेर
गिरवरसर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत
बीकानेर
अमेरिका में NIA के वॉन्टेड समेत 8 भारतीय मूल के गैंगस्टर गिरफ्तार
देश-दुनिया
बीकानेर पीबीएम अस्पताल बना चोरों का अड्डा, बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ीं
बीकानेर
APK फाइल खोलते ही बैंक अकाउंट हो सकता है हैक, पुलिस ने दी चेतावनी
बीकानेर

You Might Also Like

crimeबीकानेर

भारतमाला रोड पर अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, कार भी जब्त

Published July 13, 2025
crimeबीकानेर

गलत जांच में नेत्रहीन दो माह जेल में, हाईकोर्ट ने दिए मुआवजे के आदेश

Published July 13, 2025
crimeबीकानेर

बीकानेर में अवैध गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, 200 जवानों का सर्च ऑपरेशन

Published July 13, 2025
crimeबीकानेर

नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश, दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

Published July 12, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?