Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिले के शहरी क्षेत्र 15 दिसंबर तक होंगे भिक्षावृत्ति मुक्त
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिले के शहरी क्षेत्र 15 दिसंबर तक होंगे भिक्षावृत्ति मुक्त
बीकानेर

जिले के शहरी क्षेत्र 15 दिसंबर तक होंगे भिक्षावृत्ति मुक्त

editor
editor Published November 6, 2022
Last updated: 2022/11/06 at 3:52 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिले के समस्त शहरों को 15 दिसंबर तक भिक्षावृत्ति मुक्त करवाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले के समस्त शहरों को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए निकाय वार प्रभारी और सहायक प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को सर्वे व पुनर्वास टीमों से समन्वय करते हुए प्रभावी मॉनिटरिंग कर 16 नवंबर से इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद द्वारा जारी आदेशानुसार नगर निगम बीकानेर क्षेत्र के लिए अतिरिक्त निदेशक (रीपा) अरुण प्रकाश शर्मा को प्रभारी तथा आयुक्त नगर निगम को सहायक प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार नोखा नगरपालिका क्षेत्र के लिए नोखा के उपखंड अधिकारी को प्रभारी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सहायक प्रभारी बनाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के लिए श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी को प्रभारी तथा अधिशासी अधिकारी को सहायक प्रभारी तथा देशनोक नगर पालिका के लिए बीकानेर उपखंड अधिकारी को प्रभारी तथा देशनोक नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को सहायक प्रभारी बनाया गया है। आदेशानुसार नगर निगम क्षेत्र में आयुक्त तथा नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी 15 नवंबर तक इस संबंध में सर्वे का कार्य पूरा करवाएंगे । शहरो में भिक्षावृत्ति में लिप्त चिन्हित लोगों के पुनर्वास के लिए भी टीम गठित की गई है। इस टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) को प्रभारी तथा सामाजिक एवं अधिकारिता विभाग उपनिदेशक को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस थाना अधिकारी के नेतृत्व में संबंधित ब्लाक समाज कल्याण अधिकारी को सहायक प्रभारी बनाते हुए लोगों के पुनर्वास के लिए टीम को कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुनर्वास टीम राज्य के बाहर के लोगों को भिक्षावृत्ति ना करने के लिए पाबंद करेगी तथा सभी जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरों या पुनर्वास गृहों में स्थानांतरित करवाने में नगरीय निकायों की सक्रिय रूप से सहायता करेंगे। आदेशानुसार राज्य के लोगों का इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में जॉब कार्ड बनवाकर 15 नवंबर तक मस्टररोल जारी करवाएंगे। शहरी निकाय, भामाशाहों की सहायता से ऐसे लोगों के लिए इंदिरा रसोई योजना से भोजन की व्यवस्था करवाना भी सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्हें कौशल विकास से जुड़े प्रशिक्षण भी दिलाए जाएंगे। साथ ही समाज कल्याण अधिकारी को पुलिस की सहायता लेते हुए ऐसे लोगों को पुनर्वास के लिए स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Share News

editor November 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित
Medical देश-दुनिया बीकानेर राजस्थान
बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी ने जीता विश्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक
बीकानेर
बीकानेर के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर की दो सौर ऊर्जा परियोजनाओं का करेंगे प्रधानमंत्री मोदी लोकार्पण
बीकानेर
राजस्थान में 15 दिन चलेगा विशेष हेलमेट जांच अभियान
बीकानेर
पचपदरा रोजगार उत्सव का बीकानेर में होगा सीधा प्रसारण
बीकानेर
बीकानेर में होटल फेडरेशन शपथ ग्रहण समारोह में आएंगी दिया कुमारी
बीकानेर
बीकानेर में शादी का झांसा देकर नकदी और जेवर ठगने का मामला
बीकानेर

You Might Also Like

Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
बीकानेर

बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी ने जीता विश्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक

Published July 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली कटौती

Published July 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर की दो सौर ऊर्जा परियोजनाओं का करेंगे प्रधानमंत्री मोदी लोकार्पण

Published July 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?