Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक अधिकारियों ने किया पैदल मार्च
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक अधिकारियों ने किया पैदल मार्च
बीकानेर

संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक अधिकारियों ने किया पैदल मार्च

editor
editor Published October 22, 2022
Last updated: 2022/10/22 at 9:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल और पुलिस अधीक्षक योगेश यादव सहित आला अधिकारियों ने शनिवार को शार्दूल सिंह सर्किल से कोटगेट तक पैदल मार्च किया। सभी अधिकारी कोटगेट से शार्दूल सिंह सर्किल तक पैदल भी लौटे।
इस दौरान संभागीय आयुक्त ने कहा कि दीपावली का त्यौहार सभी आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। जिला प्रशासन भी उल्लास के इस पर्व में आमजन के साथ है। इस बार कोटगेट से केइएम रोड तक विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। भव्य साज-सज्जा भी की गई है। उन्हांेने आह्वान किया कि आमजन इन व्यवस्थाओं को बनाए रखने में भागीदारी निभाएं।
जिला कलक्टर ने कहा कि बीकानेर उत्सवधर्मी शहर है। यहां के लोग पूरे उमंग के साथ त्यौहार मनाते हैं। दीपावली भी बीकानेर की परम्पराएं के अनुसार मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जा रही हैं। इस दौरान पेयजल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए चौबीस घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दीपावली के दौरान कानून व्यवस्था संधारण की दृष्टि से प्रभावी व्यवस्था की गई है। पुलिस द्वारा प्रत्येक स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुढानिया, नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिड़दा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, तहसीलदार कालूराम पड़िहार सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में कार पलटने से युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
राजस्थान में अगले तीन दिन बढ़ेगी गर्मी, इन जिलों में अलर्ट जारी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट परिसर में बम की धमकी, पुलिस ने तुरंत किया खाली कराया
बीकानेर
सीसीटीवी के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार – Bikaner News
बीकानेर
भादला पीएचसी लापरवाही: बाहर प्रसव के बाद स्टाफ एपीओ, ग्रामीणों का धरना – Bikaner News
बीकानेर
ईरान पर हमले की AIMPLB ने की निंदा, अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग – National News
देश-दुनिया
नेपाल में वोटिंग के बीच GEN-Z की चुनौती, नई सरकार पर भारत की नजर – National News
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल – Daily Horoscope
राशिफल

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में कार पलटने से युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

Published March 5, 2026
बीकानेर

राजस्थान में अगले तीन दिन बढ़ेगी गर्मी, इन जिलों में अलर्ट जारी

Published March 5, 2026
बीकानेर

बीकानेर कोर्ट परिसर में बम की धमकी, पुलिस ने तुरंत किया खाली कराया

Published March 5, 2026
बीकानेर

सीसीटीवी के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार – Bikaner News

Published March 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?