Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 1 से 19 वर्ष तक के बच्चे-किशोरों ने खाई कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > 1 से 19 वर्ष तक के बच्चे-किशोरों ने खाई कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल
बीकानेर

1 से 19 वर्ष तक के बच्चे-किशोरों ने खाई कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल

editor
editor Published October 17, 2022
Last updated: 2022/10/17 at 10:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को जिलेभर में स्वास्थ्य केन्द्रों, सरकारी-निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, मदरसों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। जिले में लगभग 12 लाख बच्चों को डीवर्मिंग गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम स्तर तक आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों व चिकित्सकों ने भाग लिया और बच्चों को गोली खाने को प्रेरित किया। 1 से 2 वर्ष आयु के बच्चों को 400 मिलीग्राम की आधी गोली और 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों-किशोरों को पूरी एक गोली खाने को दी गई।

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सादुल गंज स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बच्चों को गोली खिला कर अभियान का उद्घाटन किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि पेट में कीड़े रहेंगे तो आपका खाया खाना वो खा जाएंगे और आप कमजोर ही रह जाओगे इस लिए आज सभी बच्चे गोली खाएं और अपने घर परिवार में भी सबको बताएं। जरूरी है इसलिए साल में दो बार गोली खिलाई जाती है। उन्होंने जंक फ़ूड की जगह हरी सब्जियां व फल खाने को प्रेरित किया।
सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने कहा कि शरीर में कृमि संक्रमण से शरीर और दिमाग का सम्पूर्ण विकास नही होता और हमेशा थकावट लगती रहती है। इसलिए ध्यान रहे कि एक भी बच्चा गोली खाने से ना छूटे। कुपोषण से बचाव के लिए सभी बच्चों-किशोरों को ये गोली जरूर खानी चाहिए।
डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ योगेन्द्र तनेजा ने बताया कि कृमि संकमण से बचाव के लिये खुली जगह में शौच नहीं करना चाहिए, खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना चाहिए और फलों और सब्जियों को खाने पहले पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। नाखून साफ व छोटे रहें, साफ पानी पिएँ, खाना ढक कर रखें और नंगे पाँव बाहर ना खेलें, जूते पहन कर रखें। इस अवसर पर प्रिंसिपल विमला सोनी, वरिष्ठ अध्यापक जितेन्द्र पारीक, जिला आई.ई.सी. समन्वयक मालकोश आचार्य, एएसओ नवनीत आचार्य, दीपक गोदारा, भंवर सिंह देवड़ा आदि उपस्थित रहे।

*मंगलवार को चलेगा मॉप अप राउंड*
किसी कारण वश छूट गए बच्चों को मंगलवार को मॉप अप राउंड में गोली खिलाई जाएगी। मॉप अप राउंड में अधिकाधिक बच्चों को गोली खिलाने व जन जागरूकता के उद्देश्य से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में सीएमएचओ डॉ अबरार ने बताया कि जो बच्चे सोमवार को एल्बेन्डाजोल गोली खाने से छूट गए उन्हें मंगलवार को गोली खिलाई जाएगी ताकि एक भी बच्चा ना छूटे। आवश्यकता अनुसार अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा जब तक लक्ष्य पूर्ण नहीं हो जाता। डॉ योगेन्द्र तनेजा ने जानकारी दी कि गोली बिलकुल सुरक्षित है। जिनके पेट में कीड़े हैं उन्हें थोड़ा मितली, उलटी या पेट दर्द महसूस हो सकता है जो स्थाई नहीं है। सहायक निदेशक जन संपर्क हरिशंकर आचार्य ने सभी मीडिया बंधुओं से एल्बेंडाजोल गोली का सन्देश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर डॉ राजेश गुप्ता, डिप्टी सीएमएचओ डॉ लोकेश गुप्ता, डीटीओ डॉ सीएस मोदी, डॉ नवल किशोर गुप्ता, बीसीएमओ डॉ सुनील हर्ष मौजूद रहे।

- Advertisement -

Share News

editor October 17, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने खोली एक और हिस्ट्रीशीट, आरोपी पर छह मामले दर्ज
बीकानेर
रानी बाजार की वूलन फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कंप
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूता की बिगड़ी हालत, जोधपुर एम्स किया रेफर
बीकानेर
बीकानेर में 1726 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, विकास कार्यों का हुआ प्रसारण
बीकानेर
सालासर बालाजी मंदिर में मोबाइल और स्मार्टवॉच पर प्रतिबंध लागू
बीकानेर
वन क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई का भंडाफोड़, ट्रैक्टर जब्त
बीकानेर
विवाहिता और बच्ची के लापता होने से परिवार परेशान
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता

Published July 4, 2026
बीकानेर

बीकानेर पुलिस ने खोली एक और हिस्ट्रीशीट, आरोपी पर छह मामले दर्ज

Published July 4, 2026
बीकानेर

रानी बाजार की वूलन फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कंप

Published July 4, 2026
बीकानेर

पीबीएम में प्रसूता की बिगड़ी हालत, जोधपुर एम्स किया रेफर

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?