Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दीपावली के अवसर पर कोटगेट पर नहीं लगेगी दुकानें,सडक़ पर बिछेगा रेड कारपेट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दीपावली के अवसर पर कोटगेट पर नहीं लगेगी दुकानें,सडक़ पर बिछेगा रेड कारपेट
बीकानेर

दीपावली के अवसर पर कोटगेट पर नहीं लगेगी दुकानें,सडक़ पर बिछेगा रेड कारपेट

editor
editor Published October 11, 2022
Last updated: 2022/10/11 at 11:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। दीपावली के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था संधारण के लिए मंगलवार को सम्भागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि के.ई.एम.रोड़ पर फुटपाथ और सडक़ पर कोई भी विक्रेता सामान विक्रय के लिए नहीं बैठेंगे। ऐसे विक्रेताओं को बैठने के लिए रतन बिहारी पार्क में स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा।सार्दूल सिंह सर्किल से कोटगेट तक क्षतिग्रस्त सडक़ को सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 20 अक्तूबर तक ठीक अथवा आवश्यकता अनुरूप इसका पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। आमजन को आवागमन में कोई दुविधा नहीं हो, इसके मद्देनजर बाजारों में दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रख कर विक्रय नहीं किया जा सकेगा। यदि दुकानदारों द्वारा दुकान से बाहर सामान रखकर विकय किया जाता है, तो नगर निगम तथा नगर विकास न्यास द्वारा हटाने की कार्यवाही की जाएगी। दीपावली के अवसर पर सार्दूल सिंह सर्किल से कोटगेट तक सडक़ के दोनों ओर (फुटपाथ से नीचे तथा सडक़ की सफेद लाईनिंग के अन्दर) नगर विकास न्यास द्वारा रेड कारपेट बिछाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात को व्यवस्थित किया जाए तथा पूर्व निर्धारित पार्किंग निषेध क्षेत्र तथा त्यौहार के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्धारित पार्किंग निषेध क्षेत्र में वाहन पार्किंग पाये जाने पर वाहनों को कड़ाई से हटाया जाए। इसके लिए नगर निगम तथा नगर विकास न्यास द्वारा एक-एक वाहन और उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नो व्हीकल जोन में वाहनों को ले जाने के लिए पूर्ण विचार करने के उपरान्त ही पास जारी किए जाएं। फड़ प्वाइंट, कोटगेट के अंदर सार्दूल स्कूल तक और जोशीवाड़ा क्षेत्र में तथा स्टेशन रोड़ पर थ्री व्हीलर्स को खड़ा रखना रोका जाए। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर सर्किल से मेजर पूर्णसिंह सर्किल तक लगे हुए सीमेन्ट के ब्लॉक को धुलवा कर साफ करवाया जाए। त्योहारों के दौरानशहर के सभी वार्डों में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर विकास न्यास द्वारा पब्लिक पार्क के सभी फव्वारों में लाईट्स चालू करवाने और बाजारों में अच्छी सजावट वाली दुकान तथा शहर में अच्छी सजावट वाले बाजारों को नगर निगम द्वारा सम्मानित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिदायत दी कि बिना अनुज्ञा पत्र के पटाखों का विक्रय नहीं किया जाए, यह सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी, नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, यातायात निरीक्षक रमेश सर्वटा मौजूद रहे।

Share News

editor October 11, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने खोली एक और हिस्ट्रीशीट, आरोपी पर छह मामले दर्ज
बीकानेर
रानी बाजार की वूलन फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कंप
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूता की बिगड़ी हालत, जोधपुर एम्स किया रेफर
बीकानेर
बीकानेर में 1726 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, विकास कार्यों का हुआ प्रसारण
बीकानेर
सालासर बालाजी मंदिर में मोबाइल और स्मार्टवॉच पर प्रतिबंध लागू
बीकानेर
वन क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई का भंडाफोड़, ट्रैक्टर जब्त
बीकानेर
विवाहिता और बच्ची के लापता होने से परिवार परेशान
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता

Published July 4, 2026
बीकानेर

बीकानेर पुलिस ने खोली एक और हिस्ट्रीशीट, आरोपी पर छह मामले दर्ज

Published July 4, 2026
बीकानेर

रानी बाजार की वूलन फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कंप

Published July 4, 2026
बीकानेर

पीबीएम में प्रसूता की बिगड़ी हालत, जोधपुर एम्स किया रेफर

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?