Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इंदिरा गांधी नहर में आया कटाव, पानी पहुंचा आबादी क्षेत्र तक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > इंदिरा गांधी नहर में आया कटाव, पानी पहुंचा आबादी क्षेत्र तक
बीकानेर

इंदिरा गांधी नहर में आया कटाव, पानी पहुंचा आबादी क्षेत्र तक

editor
editor Published September 21, 2022
Last updated: 2022/09/21 at 6:25 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर की पूगल ब्रांच बुधवार दोपहर अचानक टूट गई। इसके बाद नहरी पानी आसपास के खेतों में घुस गया, जिससे बड़ी संख्या में खेत जलमग्न हो गए हैं। फसल चौपट होने के कगार पर पहुंच गई है। नहर टूटने के दो घंटे बाद भी नहर विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। हालांकि अब नहर को फिर से बांधने का काम शुरू हो गया है।
पूगल ब्रांच की नहर क्रष्ठ 153 के पास टूट गई। नहर में लगभग सौ फीट का कटाव आ गया, जिससे पानी नहर से बाहर किसानों के खेतों में पहुंच गया। बहाव तेज होने के कारण फसल भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के कई खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए। जिससे फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। यहां तक कि नहर कॉलोनी में भी पानी पहुंच रहा है। जिससे लोगों के घरों में भी पानी पहुंच सकता है। सियासर सरपंच खलील खान पडिहार मौके पर पहुंच गए हैं। इसके बाद एसडीएम श्योराम और तहसीलदार डॉ. गिरधारी ने अब मौके पर पहुंचकर नहर को फिर से बांधने के लिए काम शुरू करवाया है। मिट्‌टी से भरे कट्‌टे डालकर पानी का बहाव रोका जा रहा है, साथ ही नहर को आगे टूटने से भी रोका जा रहा है। शुरू में नहर में बीस फीट का कटाव आया था, जो बढक़र सौ फीट से भी बड़ा हो गया।
नहर टूटने की शिकायत करने के दो घंटे बाद भी नहर विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश को सूचना दी गई लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद खेत में खड़ी ग्वार की फसलें पानी में डूब गई। एक एसएसएम का पटड़ा टूटा तो आबादी क्षेत्र तक पानी पहुंच गया। इसके बाद भी प्रशासनिक व नहरी अधिकारी दिखाई नहीं दिए। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने अधिकारियों को फोन करके मौके पर बुलाया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में घर से निकले व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
बीकानेर केंद्रीय कारागृह में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 70 जवानों ने खंगाली बैरकें
बीकानेर
बीकानेर में पेड़ से गिरने पर व्यक्ति की मौत, खेत में काम करते समय हादसा
बीकानेर
बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा के लिए निमंत्रण सभा, भगवा ध्वज सजावट
बीकानेर
बीकानेर में सड़क हादसे में 14 वर्षीय बालक की मौत, जांच जारी
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस की कार्रवाई, एमडी ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर कॉलेज में होगा बड़ा सुधार, 1.32 करोड़ से विकास कार्य शुरू
बीकानेर
राजस्थान में मौसम बदलेगा, 18–19 मार्च को आंधी-बारिश अलर्ट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में घर से निकले व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर केंद्रीय कारागृह में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 70 जवानों ने खंगाली बैरकें

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पेड़ से गिरने पर व्यक्ति की मौत, खेत में काम करते समय हादसा

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा के लिए निमंत्रण सभा, भगवा ध्वज सजावट

Published March 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?