Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: परंपरागत तरीके से आयोजित हो दशहरा पर्वः जिला कलक्टर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > परंपरागत तरीके से आयोजित हो दशहरा पर्वः जिला कलक्टर
बीकानेर

परंपरागत तरीके से आयोजित हो दशहरा पर्वः जिला कलक्टर

editor
editor Published September 19, 2022
Last updated: 2022/09/19 at 3:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि दशहरा पर्व सामाजिक सौहार्द और परंपरागत तरीके से मनाने के लिए सभी आयोजन समितियां और प्रशासन पूरे समन्वय से काम करें। जिला कलक्टर ने दशहरा आयोजन समितियों के साथ सोमवार को आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के दौरान डीजे का प्रयोग ना हो, सभी आयोजक इसकी अनुपालना सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने शोभायात्रा के मार्ग पर सड़क मरम्मत के लिए नगर विकास न्यास और सार्वजनिक निर्माण विभाग को त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उरमूल डेयरी सभी आयोजन स्थलों पर पेयजल की समय पर व्यवस्था करें।
*निकास द्वार पर्याप्त संख्या में हों*
जिला कलक्टर ने कहा कि दर्शकों के लिए प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था हो। निकास के लिए द्वार अधिक संख्या में रखे जाएं। जिला कलक्टर ने समस्त व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) को आयोजन स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा व रावण दहन के समय सभी आयोजन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहे।आयोजन के दौरान विद्युत कटौती ना हो, बीकेईएसएल द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए। सभी कमेटियां, प्रशासन से समन्वय बनाकर रखें।
चिकित्सा विभाग सभी स्थानों पर एक-एक चिकित्सा दल उपलब्ध करवाए तथा अस्पताल में भी स्टाफ अलर्ट मोड़ पर रहे। बैठक में पश्चिम जोन सांस्कृतिक केंद्र द्वारा रामलीला के मंचन पर भी चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि दशहरा पर्व पर डा करणी सिंह स्टेडियम, मेडिकल कॉलेज ग्राउंड और धरणीधर ग्राउंड में रावण दहन किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर ) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, वेस्ट जोन कल्चरल केंद्र के प्रतिनिधि डॉ श्रेयांश जैन सहित अरविंद मित्तल, सुमित झाम्ब, वीरेंद्र चावला, मुकेश धुडिया, सुभाष भोला,अरविंद मिड्ढा, अरविंद किशोर आचार्य व राम लक्ष्मण कमेटी बीकानेर दशहरा कमेटी व धरणीधर दशहरा आयोजन समिति के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News

editor September 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भीषण गर्मी से बीकानेर पर्यटन ठप, पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट
बीकानेर
बीकानेर: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल
बीकानेर
केईएम रोड पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का शुभारंभ, राहगीरों को राहत
बीकानेर
हल्दीराम प्याऊ के पास रॉन्ग साइड कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
बीकानेर
बीकानेर में पारिवारिक जुड़ाव बढ़ाने को खास कार्यक्रम की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर की छात्राओं ने विधि परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान पाया
बीकानेर
बीकानेर के नरसिंह मंदिरों में सदियों पुरानी आस्था की परंपरा
बीकानेर
बीकानेर ने राज्य पावरलिफ्टिंग में 300 खिलाड़ियों के बीच मारी बाजी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भीषण गर्मी से बीकानेर पर्यटन ठप, पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट

Published April 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल

Published April 30, 2026
बीकानेर

केईएम रोड पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का शुभारंभ, राहगीरों को राहत

Published April 30, 2026
बीकानेर

हल्दीराम प्याऊ के पास रॉन्ग साइड कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

Published April 30, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?