Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: PNB में सड़ गए 42 लाख के नोट, चार अफसर सस्पेंड
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > कानपुर > PNB में सड़ गए 42 लाख के नोट, चार अफसर सस्पेंड
कानपुर

PNB में सड़ गए 42 लाख के नोट, चार अफसर सस्पेंड

editor
editor Published September 16, 2022
Last updated: 2022/09/16 at 11:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

कानपुर। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की टीम निरीक्षण को आई तब यह मामला खुला. जांच शुरू की तो इसकी जानकारी ऊपर अधिकारियों तक भेजी गई गई. जिसके लिए फिर एक टीम आई. इस जांच के बाद PNB की विजिलेंस टीम ने भी जांच शुरू की.
कानपुर बैंक में लोग अपना पैसा सुरक्षित रखने के लिए जमा करते हैं. लेकिन खुद बैंक अपने यहां रखे नोटों को कितनी जिम्मेदारी से रखते हैं, इसका एक नजारा उत्तर प्रदेश के कानपुर में देखने को मिला है. शहर के पांडू नगर की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में रखी हुई करेंसी चेस्ट में 42 लाख रुपए के नोट पानी में गल गए.

दरअसल, 3 महीने पहले बैंक में इन नोटों को एक बक्से में भरकर रखा गया था. इसी दौरान किसी वजह से बक्से में पानी चला गया. बैंककर्मियों ने बक्से में ऊपर के नोट तो देखे, लेकिन नीचे की ओर नोटों को नहीं टटोला. उन्हें लगा कि पानी सूख गया होगा.

इसी दौरान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की टीम निरीक्षण को आई. जांच शुरू की तो यह मामला ऊपर अधिकारियों तक भेजा गया. जिसके लिए फिर एक टीम आई. इस जांच के बाद पीएनबी की विजिलेंस टीम ने भी जांच शुरू की. सवाल उठाया कि आखिरकार नोटों की देखरेख क्यों नहीं की गई?

दोनों रिपोर्टों के बाद पीएनबी के बड़े अधिकारियों ने  पांडू नगर ब्रांच के 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. जिसमें वरिष्ठ प्रबंधक देवीशंकर, प्रबंधक आसाराम, चेस्ट ऑफिसर राकेश कुमार और वरिष्ठ प्रबंधक भास्कर कुमार भार्गव शामिल हैं.

- Advertisement -

फिलहाल पीएनबी की तरफ से कोई अधिकारी अभी बात करने को तैयार नहीं है. इस मामले में बात करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल हेड को फोन किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.


Share News

editor September 16, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भीषण गर्मी से बीकानेर पर्यटन ठप, पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट
बीकानेर
बीकानेर: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल
बीकानेर
केईएम रोड पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का शुभारंभ, राहगीरों को राहत
बीकानेर
हल्दीराम प्याऊ के पास रॉन्ग साइड कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
बीकानेर
बीकानेर में पारिवारिक जुड़ाव बढ़ाने को खास कार्यक्रम की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर की छात्राओं ने विधि परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान पाया
बीकानेर
बीकानेर के नरसिंह मंदिरों में सदियों पुरानी आस्था की परंपरा
बीकानेर
बीकानेर ने राज्य पावरलिफ्टिंग में 300 खिलाड़ियों के बीच मारी बाजी
बीकानेर
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?