Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अगर आपके घर पर गणेश स्थापना कर रखी है तो विसर्जन करने के मुहूर्त पढ़े
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > धार्मिक > अगर आपके घर पर गणेश स्थापना कर रखी है तो विसर्जन करने के मुहूर्त पढ़े
धार्मिक

अगर आपके घर पर गणेश स्थापना कर रखी है तो विसर्जन करने के मुहूर्त पढ़े

editor
editor Published September 9, 2022
Last updated: 2022/09/09 at 12:53 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

दिल्ली। आज अनंत चतुर्दशी है। 10 दिन तक गणेशजी की पूजा के बाद आज मूर्तियां विसर्जित होंगी। वैसे तो ग्रंथों में गणेशजी की मूर्ति के विसर्जन का कोई जिक्र नहीं मिलता, लेकिन परंपराओं के चलते ऐसा होता है।
वेदव्यास और गणेश जी के महाभारत लिखने वाली कथा से ये परंपरा शुरू हुई है। जिसमें महाभारत लिखते हुए गणेशजी के शरीर में गर्मी बढ़ गई थी तो व्यास जी ने उन्हें नहलाया। तब से माना जाता है कि गणपति स्थापना के बाद विसर्जन करना चाहिए।
आज गणपति विसर्जन के 4 मुहर्त हैं। इनमें आप अपनी सुविधा के मुताबिक गणपति विसर्जित कर सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें की ये काम सूर्यास्त के पहले ही कर लें। ग्रंथों के हिसाब से सूरज डूबने के बाद मूर्तियों का विसर्जन नहीं करते। गणपति को विदा करने की विधि और मुहूर्त के बारे में हमने देश के जाने-माने ज्योतिषियों और धर्म ग्रंथों के जानकारों से पता किया… जानते हैं उनका क्या कहना है‌?
विसर्जन के बाद पौधा लगाएं क्योंकि शुभ मुहूर्त है
इस दिन घनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र होने से पेड़-पौधे लगाने का भी मुहूर्त है। वराहमिहिर ने ग्रंथों में पेड़-पौधे लगाने के लिए कुछ खास नक्षत्रों का जिक्र किया है। उनमें से दो नक्षत्र 9 सितंबर को रहेंगे। इसलिए गणपति विसर्जन के बाद उसी मिट्टी में तुलसी, नीम, अशोक, आंवला या कोई भी पूजनीय पेड़-पौधा लगाना शुभ रहेगा।
पानी में ही विसर्जन क्यों किया जाता है,हते हैं कि जल पंच तत्वों में एक है। इसमें घुलकर प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति अपने मूल तत्व में मिल जाती है। पानी के जरीये ही भगवान गणेश का साकार रूप निराकार हो जाता है। ये परमात्मा के एकाकार होने का प्रतीक भी है। इसलिए पानी में विसर्जन करने का महत्व है।
इससे जुड़ी एक कथा के मुताबिक महर्षि वेदव्यास महाभारत लिखने के लिए अच्छा लेखक ढूंढ रहे थे। तब गणेशजी ने इसके लिए हामी भरी, लेकिन उन्होंने शर्त भी रखी कि जब तक महर्षि बिना रुके बोलेंगे वे भी लगातार लिखते रहेंगे। वेदव्यास ने गणेश चतुर्थी के दिन से महाभारत सुनानी शुरू की। गणेशजी लगातार 10 दिन तक कथा लिखते रहे। कथा पूरी होने तक लगातार लिखने से गणेशजी के शरीर का तापमान बढ़ गया था। महर्षि वेदव्यास ने उन्हें सरोवर में नहलाया। ये अनंत चर्तुदशी का दिन था। इसलिए मूर्ति विसर्जन की परंपरा शुरू हुई।


Share News

editor September 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एडीजी हवासिंह घुमरिया ने किया श्रीडूंगरगढ़ थाना और बीकानेर एसपी ऑफिस का निरीक्षण
बीकानेर
बीकानेर नगर निगम में 15 सफाई कर्मचारी पुनः बहाल, हाईकोर्ट आदेश की पालना
बीकानेर
नीट पेपर लीक मामले को लेकर बीकानेर में NSUI का मशाल जुलूस
बीकानेर
जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में जय शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल
बीकानेर
25 मई से शुरू होगा वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, बीकानेर में तैयारियां तेज
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर में तस्कर गिरफ्तार, 5 ग्राम एमडी बरामद
बीकानेर
गृहमंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा तय, 25 को आगमन, 26 को बॉर्डर निरीक्षण
बीकानेर
भीनासर में गैस रिसाव से घर में लगी आग, मासूम समेत तीन झुलसे
बीकानेर

You Might Also Like

धार्मिकबीकानेर

भागवत कथा मूल पाठ में डॉ बुलाकी दास जी ने की भागवत जी की आरती 

Published December 30, 2025
धार्मिकबीकानेर

सद्भावना के बिना किया गया सद्कार्य भी पतन की ओर ले जाता है- भरतशरणजी

Published August 31, 2025
धार्मिकबीकानेर

पूनरासर बाबा के मेले के लिए संजीवनी सेवा समिति की तैयारियां जोरों पर

Published August 26, 2025
देश-दुनियाधार्मिक

अमरनाथ यात्रा से पहले एनएच-44 पर कड़ी सुरक्षा, तैनात किए गए के-9 दस्ते

Published June 30, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?