Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अब इस जगह पर मिली सडक़ पर अधजली लाश, पुलिस ने ली अपनी कब्जे में
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > अब इस जगह पर मिली सडक़ पर अधजली लाश, पुलिस ने ली अपनी कब्जे में
crimeजैसलमेरराजस्थान

अब इस जगह पर मिली सडक़ पर अधजली लाश, पुलिस ने ली अपनी कब्जे में

editor
editor Published September 4, 2022
Last updated: 2022/09/04 at 5:48 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जैसलमेर। भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर स्थित जैसलमेर  जिले के फतेहगढ़ कस्बे के पास रविवार तडक़े सरेराह अधजला शव  मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. मृतक की अभी तकशिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस उसकी शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है. अभी यह साफ नहीं हो पाया है मामला हत्या का है या फिर यह कोई हादसा. पुलिस पूरे मामले की जांच मेंजुटी है.सांगड थानाधिकारी सुमेरसिंह ने बताया कि शव फतेहगढ़ से कुछ ही दूरी पर जैसलमेर मार्ग पर अलसुबह करीब 4 बजे सरकारी नलकूप के पास पड़ा मिला. शव देखकर ग्रामीण सकते में आ गये. ग्रामीणों ने बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी. इस पर पुलिस वहां पहुंची और मौका मुआयना किया. मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला जिसके कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. शव के हाथ और गले पर जलने के निशान हैं. शव के पास से सिर्फ एक चप्पल ही मिली है. अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है. पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई थानाधिकारी ने बताया कि मृतक का फोटो आसपास के थानों में भी भेजा गया है. उसकी शिनाख्तगी के सभी प्रयास किये जा रहे हैं. मृतक की शिनाख्तगी और उसके परिजन आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा. शव को पोस्टमार्टम के लिए जैसलमेर जिला अस्पताल भेजा जाएगा. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. फिलहाल मृतक
के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
मृतक की शिनाख्त के बाद ही कुछ खुलासा हो पायेगा
उल्लेखनीय है कि जैसलमेर के पोकरण के रामदेवरा में इन दिनों बाबा रामदेव का मेला चल रहा है. इस दौरान विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में पदयात्री यहां आते हैं. कई बार अज्ञातवाहन पदयात्रियों को टक्कर मारकर निकल जाते हैं. लेकिन पुलिस के मुताबिक अभी तक इस तरह की कोई संभावनायें लग नहीं रही है. मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही उसकी मौतके वास्तविक कारणों का पता चल पायेगा. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.


Share News

editor September 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

जन सुरक्षा के लिए आंधी के समय बंद की जाती है बिजली आपूर्ति
बिजली बीकानेर
रेलवे दोहरीकरण कार्य से लालगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला
बीकानेर
सड़क हादसों में राहत के लिए पुलिस के विशेष रेस्क्यू वाहन शुरू
बीकानेर
क्रिकेट सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, बुकी करोड़ों के हिसाब सहित गिरफ्तार
बीकानेर
डंपर चालक से मारपीट, रॉयल्टी पर्ची फाड़ी और नकदी छीनी
बीकानेर
पीबीएम से दो प्रसूताओं को मिली छुट्टी, अन्य की हालत में सुधार
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर फायरिंग, जातिसूचक गालियों का आरोप
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पांच भेड़ों की मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published June 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?