Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना नौ सितम्बर सेे होगी शुरूआत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना नौ सितम्बर सेे होगी शुरूआत
बीकानेर

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना नौ सितम्बर सेे होगी शुरूआत

editor
editor Published September 3, 2022
Last updated: 2022/09/03 at 10:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शहरों में आमजन के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की शुरूआत 9 सितम्बर को होगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य स्तर पर इसका विधिवत शुभारम्भ किया जाएगा। वहीं इसी दिन जिला और नगरीय निकाय स्तर पर इसकी शुरूआत होगी।

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि इस योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 सितम्बर तक सभी निकायों के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में कम से कम एक कार्य का चयन करते हुए इस दिन नियोजित होने वाले श्रमिकों के नाम मस्टरोल में दर्ज कर मस्टरोल पूर्व में ही जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय के प्रत्येक वार्ड में कम से कम 50 श्रमिक नियोजित करने होंगे। कार्यों का चयन यथासंभव इस प्रकार किया जाएगा, कि वार्ड का श्रमिक उसी वार्ड मे  नियोजित हो। कार्य की शुरूआत से पूर्व साइट का निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी।

आठ सौ करोड़ की योजना से बेरोजगारों को मिलेगी राहत

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा 800 करोड़ रुपये के बजट के साथ शहरी क्षेत्रों में यह योजना शुरू की जा रही है। इससे बेरोजगारों को राहत मिलेगी। योजना में स्वच्छता संबंधी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना के तहत उत्कृष्ठ कार्य करने वाले निकायों को राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस योजना में जॉब कार्डधारी परिवार के 18 से 60 वर्ष की आयु के सभी सदस्य पात्र होंगे। पंजीयन जन आधार कार्ड के जरिए किए जा रहा है। जिन परिवारों के पास जन आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, वे ई मित्र केन्द्र या नगर पालिका सेवा केन्द्र के जरिए जन आधार के लिए आवेदन कर उसके क्रमांक नंबर से भी पंजीयन करवा सकेंगें

- Advertisement -

Share News

editor September 3, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आया युवक, 45 फीसदी झुलसा
बीकानेर
ट्रैक्टर की चपेट में आया डेढ़ वर्षीय मासूम, हालत गंभीर
बीकानेर
साइबर ठगी की रकम से गैंगस्टर नेटवर्क को मिलती थी फंडिंग
बीकानेर
बीकानेर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, जल्द जारी होगा टेंडर
बीकानेर
जून अंत से बढ़ेगी मानसून की रफ्तार, राजस्थान में बारिश के आसार
बीकानेर
नापासर में 450 नई स्ट्रीट लाइटें लगीं, रोशनी और सुरक्षा होगी बेहतर
बीकानेर
भाजपा राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल 25 जून को बीकानेर आएंगे
बीकानेर
बीकानेर के बुजुर्गों को मिलेगा नि:शुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आया युवक, 45 फीसदी झुलसा

Published June 24, 2026
बीकानेर

ट्रैक्टर की चपेट में आया डेढ़ वर्षीय मासूम, हालत गंभीर

Published June 24, 2026
बीकानेर

साइबर ठगी की रकम से गैंगस्टर नेटवर्क को मिलती थी फंडिंग

Published June 24, 2026
बीकानेर

बीकानेर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, जल्द जारी होगा टेंडर

Published June 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?