Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ऐसा क्या हो गया कि विधायक बेनीवाल का पारा चढ़ गया और आईएएस व आईपीएस को दे डाले निर्देश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > गंगानगर > ऐसा क्या हो गया कि विधायक बेनीवाल का पारा चढ़ गया और आईएएस व आईपीएस को दे डाले निर्देश
गंगानगरराजस्थान

ऐसा क्या हो गया कि विधायक बेनीवाल का पारा चढ़ गया और आईएएस व आईपीएस को दे डाले निर्देश

editor
editor Published September 1, 2022
Last updated: 2022/09/02 at 9:07 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल का आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को प्रोटोकॉल की पालना करने के निर्देश देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार और पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा को विधायक प्रोटोकॉल की पालना करने के निर्देश देते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो श्रीगंगानगर के घड़साना का है.
जानकारी के अनुसार घड़साना के अधिवक्ता विजय सिंह झोरड़ आत्महत्या मामले में 30 अगस्त को जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समझौता वार्ता हुई थी. बताया जा रहा है कि समझौता वार्ता के दौरान जब खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल घड़साना उपखंड कार्यालय में पहुंचे तो श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक उनके सम्मान में खड़े नहीं हुए. इससे खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल गुस्सा गये.
पुलिस अधीक्षक ने कहा अन्य लोगों से वार्ता में व्यस्त थे ध्यान नहीं रहा
उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को प्रोटोकॉल की पालना के निर्देशों का हवाला दिया. इस पर पहले श्रीगंगानगर एसपी आनंद शर्मा और फिर जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार अपनी सीट पर खड़ी हुईं. पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने अन्य लोगों से मामले को लेकर बातचीत में व्यस्त रहने के कारण विधायक के आने का ध्यान नहीं रहने की बात कही. इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया.
घड़साना मामले में सात पुलिसकर्मी किये गये हैं सस्पेंड
उल्लेखनीय है कि हाल ही में घड़साना मंडी में अधिवक्ता विजय सिंह झोरड़ ने अपने घर सुसाइड कर लिया था. सिंह के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस की प्रताडऩा से तंग आकर सुसाइड किया है. पुलिस उनकी ओर से दर्ज कराये गये एक मामले को वापस लेने का दबाव बना रही थी. अधिवक्ता के सुसाइड केस के बाद प्रदेश में वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था. मामले को तूल पकड़ते देखकर पुलिस ने घड़साना थानाप्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को इस मामले में सस्पेंड कर दिया था. जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की वार्ता में पीडि़त परिवार को 30 लाख रुपये का मुआवजा दिये जाने पर सहमति बनी थी


Share News

editor September 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बज्जू में नहर किनारे भीषण आग, बिजली शॉर्ट-सर्किट से हजारों पेड़ जलकर राख
बीकानेर
बीकानेर के समता नगर में शराब ठेके के विरोध में उग्र प्रदर्शन, ठेका हटाने की मांग
बीकानेर
बीकानेर में तीसरी पिस्टल की तलाश, पुलिस को खूनखराबे का खतरा
बीकानेर
राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट, सोलर पावर बेकार जाने से झटका
राजस्थान
पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव, फाल्टा में विरोध और 285 बूथों पर दोबारा मतदान
देश-दुनिया
बीकानेर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगी, दो आरोपियों पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में बारिश के बाद नुकसान, बिजली गिरने और होर्डिंग गिरने से अफरा-तफरी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट, सोलर पावर बेकार जाने से झटका

Published May 3, 2026
बीकानेरराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…

Published April 29, 2026
राजस्थान

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का जाल, पुलिस का अलर्ट – Rajasthan News

Published April 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में तेज गर्मी का कहर, पारा 44 डिग्री के करीब

Published April 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?