Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इनकम टैक्स अधिकारी बनकर कर गए सवा करोड़ की डकैती
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > इनकम टैक्स अधिकारी बनकर कर गए सवा करोड़ की डकैती
crimeजयपुरराजस्थान

इनकम टैक्स अधिकारी बनकर कर गए सवा करोड़ की डकैती

editor
editor Published August 25, 2022
Last updated: 2022/08/25 at 2:43 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।  इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए 5 डकैतों ने आटा व्यापारी के परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने 10 लोगों को पिस्टल के दम पर बंधक बना लिया और आधे घंटे तक घर खंगालते रहे।

फिर वे करीब 60 लाख रुपए की नकदी और डेढ़ किलो सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। यह वारदात गलता गेट थाना इलाके में सूरजपोल अनाज मंडी रोड पर बुधवार रात हुई। बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस के अनुसार व्यापारी सत्यनारायण तांबी के घर पर मां मोही देवी (90), पत्नी संतोष, बेटा जीतेंद्र, दो पुत्रवधू रितु और प्रियंका और तीन बच्चे श्रेयांश, केशव, समर्थ थे। बुधवार शाम करीब साढ़े 7 बजे बदमाश इनकम टैक्स अधिकारी बनकर घर में घुसे थे। डकैतों ने सभी परिजनों के मुंह पर टेप लगा दी।

इसी बीच, व्यापारी सत्यनारायण और बेटा हेमराज घर पहुंच गए। बदमाशों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। इसके बाद 15 साल के पोते केशव के सिर पर पिस्टल लगाकर अलमारियों के बारे में पूछा और नहीं बताने पर परिजनों को गोली मारने की धमकी दी। डर के कारण पोते ने बदमाशों को अलमारियों के बारे में बता दिया। लूटपाट मचाने के बाद बदमाश फरार हो गए। तब परिवार ने चिल्लाना शुरू किया, आवाज सुनकर उनके पड़ोसी आए। पड़ोसियों ने परिवार को छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी।

- Advertisement -

धमकाया- जान प्यारी नहीं है क्या ?
डकैत शाम को ही कॉलोनी में पहुंच गए थे। पहले वे व्यापारी के ऑफिस के बाहर खड़े होकर रैकी करते रहे। शाम साढ़े सात बजे जब व्यापारी के घर में काम करने वाले 6 मजदूर और 2 मुनीम चले गए तो वे घर में घुसे।

व्यापारी सत्यनारायण तांबी ने बताया कि बुधवार शाम को 515 नंबर की एक कार उनके ऑफिस के बाहर खड़ी थी। जब वह घर पहुंचे तो वहां भी बाहर इसी नंबर की कार थी। बदमाशों ने जब सामान समेटकर बैग में डाला तो हमने उन्हें टोका। इस पर एक बदमाश ने पिस्टल लहराते हुए धमकी दी- जान प्यारी नहीं है क्या? वे तकिए की खोल तक मैं सामान भरकर ले गए।

पुलिस को परिचित पर संदेह
घटना को लेकर पुलिस को परिवार के किसी परिचित पर शक है। पुलिस की अलग-अलग टीम परिवार के सदस्यों के बयान ले रही है। जयपुर में डकैती की वारदात के बाद करीब 100 पुलिसकर्मियों को फील्ड में लगाया गया है।

60 वर्षीय व्यापारी सत्यनारायण ने बताया कि उनकी दुकान सूरजपोल अनाज मंडी के गेट के सामने है। वारदात के दिन वह खुद और बड़ा बेटा हेमराज ताम्बी( 40) दुकान पर थे। दुकान और मकान की दूरी करीब एक किलोमीटर की है। घर में उनकी मां गौरी देवी(90), पत्नी संतोष (58), छोटा बेटा जितेन्द्र(37) , हेमराज की पत्नी रितु(38 ), उसका बेटा केशव(15), विनायक(12 ), जितेन्द्र की पत्नी प्रियंका(34 ) और 6 साल का बेटा श्रेयांश मौजूद थे।


Share News

editor August 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एडीजी हवासिंह घुमरिया ने किया श्रीडूंगरगढ़ थाना और बीकानेर एसपी ऑफिस का निरीक्षण
बीकानेर
बीकानेर नगर निगम में 15 सफाई कर्मचारी पुनः बहाल, हाईकोर्ट आदेश की पालना
बीकानेर
नीट पेपर लीक मामले को लेकर बीकानेर में NSUI का मशाल जुलूस
बीकानेर
जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में जय शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल
बीकानेर
25 मई से शुरू होगा वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, बीकानेर में तैयारियां तेज
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर में तस्कर गिरफ्तार, 5 ग्राम एमडी बरामद
बीकानेर
गृहमंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा तय, 25 को आगमन, 26 को बॉर्डर निरीक्षण
बीकानेर
भीनासर में गैस रिसाव से घर में लगी आग, मासूम समेत तीन झुलसे
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान के 12 जिलों में आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Published May 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?