Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चार्टड एकाउन्टेंट ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > चार्टड एकाउन्टेंट ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान
crimeराजस्थान

चार्टड एकाउन्टेंट ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

editor
editor Published August 20, 2022
Last updated: 2022/08/20 at 5:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।चौथी मंजिल से छलांग लगाकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ने सुसाइड कर लिया। गुरुवार सुबह उसकी लाश अपार्टमेंट के पीछे मिली। सुसाइड नोट भी मिला है। उन्होंने एक व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप लगाया है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा- बेहतर बनने में पूरी लाइफ खराब हो गई। शुक्रवार देर रात पुलिस ने CA के पिता की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।मुहाना थाने के SHO लखन खटाना ने बताया कि अबरना ज्वेलर्स अपार्टमेंट, मुहाना मंडी निवासी रक्षित खंडेलवाल उर्फ काना (25) ने सुसाइड किया है। अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट में रक्षित अपने पापा रमाकांत (48), मम्मी अंजू (46) और भाई आर्यन (22) के साथ रहते थे। कोरोना काल में घाटा होने पर पिता रमाकांत का कपड़ा शोरूम बंद हो गया। इसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी रक्षित पर आ गई। वही परिवार की देखभाल कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे रक्षित अपने कमरे के पीछे बालकनी में गए थे।

बालकनी की जाल काटी और लगा दी छलांग
बालकनी में लगी जाल को काटकर उसने छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। रोज की तरह सुबह 4 बजे रक्षित के कमरे में पिता रमाकांत गए। रक्षित कमरे में नहीं था। बालकनी में लगा जाल भी कटा हुआ मिला। नीचे झांककर देखने पर रक्षित का शव पड़ा मिला। लाश देखकर चीख-पुकार मच गई। यह सूचना पूरे सोसायटी में फैल गई। मुहाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एंबुलेंस की मदद से पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भिजवाया गया। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

पढ़िए पूरा सुसाइड नोट…

सबसे पहले मैं माफी मांगना चाहता हूं, क्योंकि मैंने शराब पी है। मैं नहीं पीता, लेकिन पीता नहीं तो मरने की हिम्मत नहीं आती। उसके लिए सॉरी…फॉरमैलिटी के लिए बता दूं की मरना बहुत जरूरी था। नहीं तो मैं नहीं मरता। रीजन ही कुछ ऐसा हो गया। लाइफ में मुझे ये कदम उठाना पड़ा। मुझे पता है कि ये सही नहीं है। लेकिन मेरे पास कोई और ऑप्शन नहीं है।

- Advertisement -

आगे पॉइंटर बनाकर सुसाइड का कारण लिखा-
सबसे पहले रीजन देता हूं। फिर आगे का सेग्मेंट मैसेज के लिए। इस दुनिया में शक्तिशाली लोग हम जैसे मिडिल क्लास लोगों को दबाते हैं। भीम सिंह नाम के व्यक्ति ने मेरे परिवार पर झूठे 420 के केस लगाए। जयपुर और भरतपुर में केस कर दिए। इसके चक्कर में हमारा परिवार इतना परेशान है कि देख नहीं सकता। मेरी मां के खिलाफ तक केस कर दिया। उसका साथ भरतपुर के डिप्टी सतीश वर्मा ने पूरा दिया। आए दिन ये लोग हमें परेशान करते हैं। टीम भेजते हैं। हम लोग कोई क्रिमिनल नहीं हैं। मेरी मां के खिलाफ कार्रवाई की। हमने किसी को कुछ नहीं कहा। फिर भी इन लोगों ने SC-ST का फर्जी केस भरतपुर के सेवर थाने में कर दिया। मैं तो अब हूं नहीं। अब प्लीज मेरे पर परिवार को बचाएं।

दूसरा रीजन- पैसों की तंगी और लोन
बहुत लोगों को मैं सॉरी बोलना चाहता हूं। लेकिन मेरी बात कोई क्यों नहीं मानता। मेरे पास पैसा नहीं है। वो बहुत पहले ही चले गए। कोई ये बात समझता ही नहीं। लॉस हो गया। प्लीज मेरे जाने के बाद मेरे परिवार को परेशान मत करना।

आखिरी कारण
मैं एक सीधा-साधा लड़का था, जिसकी एक नॉर्मल लाइफ थी। बेहतर बनने के चक्कर में मेरी पूरी लाइफ खराब हो गई। हमारे परिवार की इज्जत, पैसा सब खत्म हो गया। आज मेरे लिए सभी बुरा-भला बोलते हैं। भीम सिंह जैसे लोग पैसे के लिए मुझे बुरा-भला बोलते हैं। हम इंसान खराब नहीं, वक्त खराब था, जो सब खत्म कर गया।

पुलिस, सरकार और धरती के हर व्यक्ति से एक मांग
मेरे परिवार को प्लीज सपोर्ट करना। उनको न कुछ पता है। न उनके पास पैसा है। प्लीज; कोई परेशान मत करना। हो सके तो कोई थोड़ी बहुत मदद कर देना।


Share News

editor August 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

जन सुरक्षा के लिए आंधी के समय बंद की जाती है बिजली आपूर्ति
बिजली बीकानेर
रेलवे दोहरीकरण कार्य से लालगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला
बीकानेर
सड़क हादसों में राहत के लिए पुलिस के विशेष रेस्क्यू वाहन शुरू
बीकानेर
क्रिकेट सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, बुकी करोड़ों के हिसाब सहित गिरफ्तार
बीकानेर
डंपर चालक से मारपीट, रॉयल्टी पर्ची फाड़ी और नकदी छीनी
बीकानेर
पीबीएम से दो प्रसूताओं को मिली छुट्टी, अन्य की हालत में सुधार
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर फायरिंग, जातिसूचक गालियों का आरोप
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पांच भेड़ों की मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published June 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?