Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पुजारी ने खुद को लगाई आग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > पुजारी ने खुद को लगाई आग
crimeराजस्थान

पुजारी ने खुद को लगाई आग

admin
admin Published August 18, 2022
Last updated: 2022/08/18 at 12:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर – आज सुबह करीब 5 बजे एक पुजारी ने खुद को आग लगा ली। पुजारी ने विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष मूलचंद मान के घर के बाहर जाकर लगाई। वह लगभग 60 फीसदी जल गए हैं। आग लगाने वाले गिर्राज शर्मा शंकर विहार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर का पुजारी है।आग की सूचना मिलने पर मंदिर में रह रहा पंडित का परिवार मौके पर पहुंचा। पंडित को बचाने की कोशिश की। फिलहाल पंडित गिर्राज शर्मा का एसएमएस अस्पताल के बर्न वॉर्ड में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर मुरलीपुरा थाना पुलिस और एडिशनल डीसीपी राम सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को अपने कब्जे में ले लिया है।

मंदिर से जाने का दबाव बना रहे लोग
अस्पताल में भर्ती पंडित गिर्राज शर्मा ने बताया कि पांच-छह लोग उसे कई समय से परेशान कर रहे थे। जिस में शंकर जोशी और सांमरमल अग्रवाल सहित कुछ लोग थे। ये लोग चाहते थे की पंड़ित परिवार के साथ यहां से चला जाए।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना विकास समिति ने वर्ष 2002 में की थी। मंदिर में पंडित कई सालों से अपने परिवार के साथ रह रहे थे। पिछले कुछ समय से मंदिर ट्रस्ट और उसके बीच में विवाद चल रहा था। इसे लेकर पंडित गिर्राज शर्मा काफी परेशान थे। आज सुबह परिवार सो रहा था। इस दौरान पंडित गिर्राज शर्मा एक बोलत में ज्वलनशील पदार्थ लेकर मूलचंद मान के घर के बाहर गए। वहां उन्होंने खुद को आग के हवाले कर दिया।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों को बुलाया पुलिस ने
एडिशनल डीसीपी रामसिंह घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को जब्त कर मुरलीपुरा थाने लेकर गए। फिलहाल अधिकारी सीसीटीवी देख रहे हैं। पुलिस ने मंदिर ट्रस्ट के लोगों को भी थाने बुलाया है। उनसे भी विवाद को लेकर पूछताछ की जाएगी।एडिशनल डीसीपी रामसिंह ने बताया कि पंडित गिर्राज शर्मा करीब 60 फीसदी जल गए हैं, उनका इलाज एसएमएस के बर्न वार्ड में चल रहा है। पंडित के बयान लेने के लिए पुलिस अधिकारी को एसएमएस भेजा गया है।

गांव जाने का कहकर निकले थे
गिर्राज शर्मा की पत्नी चंद्रकांता शर्मा ने बताया- ‘पंडितजी ने सुबह कहा था कि वह गांव जा रहे हैं, लेकिन वह दोबारा से मंदिर में आए और फिर निकल गए। दो महीने से लोग परेशान कर रहे थे। मंदिर में पूजा करने के दौरान भी ये लोग परेशान किया करते थे।पंडित जी को मानसाहब, शंकर जोशी, अशोक झालानी, शंकर स्वामी, दिनेश धारीवाल परेशान करते थे। कल शाम को भी इन लोगों ने पंडित जी को परेशान किया था। पंडित बिना स्वार्थ के यहां पर पूजा किया करते थे। किसी से पैसा नहीं लेते थे, उसके बाद भी ये लोग उन्हें परेशान किया करते थे।’

- Advertisement -

Share News

admin August 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
बीकानेर
सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
बीकानेर
रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद
बीकानेर
बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती
बीकानेर
भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित
राजस्थान
सहकारिता मंत्री के खिलाफ पूर्व पुलिसकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
आईआईटी एडवांस्ड 2026 में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
राजस्थान

AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?