बीकानेर के शिक्षा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि सिंथेसिस संस्थान के विद्यार्थियों ने आईआईटी एडवांस्ड 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान के आईआईटी-जेईई डिवीजन के प्रमुख पंकज मेंहदीरता ने बताया कि बारहवीं कक्षा के साथ तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी श्रेणी में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
गंगाशहर निवासी वंश शर्मा ने आईआईटी एडवांस्ड 2026 में 5272वीं रैंक हासिल की है। वहीं ब्यावर के मेघांश चौहान ने 6496वीं रैंक प्राप्त की, जबकि श्रीरामसर के जय पंवार ने 11734वीं रैंक अर्जित कर सफलता का परचम लहराया।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार इन परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि बीकानेर में भी अब आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए मजबूत शैक्षणिक वातावरण और व्यवस्थित तैयारी का मॉडल विकसित हो चुका है। इससे पहले संस्थान नीट परीक्षा में लगातार अच्छे परिणाम देता रहा है और अब आईआईटी प्रवेश परीक्षा में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।
सिंथेसिस संस्थान के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय संस्थान के अनुभवी मेंटर्स को दिया। उन्होंने कहा कि सुनील गौड़, अशोक बरजाती, राजेश सुथार, शशांक गोस्वामी, पंकज मेंहदीरता और परमेश्वर सुथार जैसे शिक्षकों के मार्गदर्शन और समर्पित प्रयासों के कारण विद्यार्थियों को यह सफलता प्राप्त हुई है।
- Advertisement -
उन्होंने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन और टार्गेट बैच संचालित किए जाते हैं। विभिन्न माध्यमों के छात्रों के लिए अलग-अलग बैचों की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण और व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिल सके।
संस्थान ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही आने वाले वर्षों में भी बेहतर परिणाम देने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि बीकानेर के अधिक से अधिक छात्र देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर सकें।
