Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
बीकानेर

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित

editor
editor Published June 1, 2026
Last updated: 2026/06/01 at 7:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर/जयपुर। एमआरजी मल्टीस्पोर्ट्स क्लब द्वारा ब्राइट फ्यूचर स्कूल, जयपुर में आयोजित दो दिवसीय एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने उत्कृष्ट शतरंज कौशल का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के अवसर पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जयपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की अध्यक्ष आशा भार्गव, सचिव जयेंद्र चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष मधु मेहता सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी, अभिभावक और शतरंज प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों को कुल 61,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। साथ ही प्रत्येक वर्ग के शीर्ष 10 खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी, मेडल, नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एमआरजी मल्टीस्पोर्ट्स क्लब की निदेशक डॉ. सोनिका गोदारा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, निर्णायकों और सहयोगियों का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

प्रतियोगिता के परिणामों के आधार पर कुल 8 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो जयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में अंडर-11 बालक वर्ग से रित्विक श्रीवास्तव और शौर्य गुप्ता, अंडर-11 बालिका वर्ग से श्रेयांशी जैन और तीशा ब्याडवाल, अंडर-13 बालक वर्ग से नील मिधा और जपनूर सिंह तथा अंडर-13 बालिका वर्ग से तीशा ब्याडवाल और आर्या जैमन शामिल हैं।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उच्च स्तर का प्रदर्शन किया, जिससे अभिभावकों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन की सफलता ने राजस्थान में शतरंज खेल के बढ़ते स्तर और युवा प्रतिभाओं के विकास को एक बार फिर उजागर किया है।


Share News

editor June 1, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
बीकानेर
सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
बीकानेर
रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद
बीकानेर
बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती
बीकानेर
भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित
राजस्थान
सहकारिता मंत्री के खिलाफ पूर्व पुलिसकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
आईआईटी एडवांस्ड 2026 में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Published June 1, 2026
बीकानेर

रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद

Published June 1, 2026
बीकानेर

बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद

Published June 1, 2026
बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती

Published June 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?