Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पड़ोसी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, चार दोषियों को उम्रकैद की सजा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पड़ोसी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, चार दोषियों को उम्रकैद की सजा
बीकानेर

पड़ोसी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, चार दोषियों को उम्रकैद की सजा

editor
editor Published June 30, 2026
Last updated: 2026/06/30 at 7:04 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, 30 जून। बीकानेर की अपर सेशन न्यायालय संख्या-5 ने पड़ोसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया है। न्यायालय ने सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ प्रत्येक पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Contents
वर्ष 2021 में हुआ था विवादमेडिकल रिपोर्ट बनी अहम साक्ष्यअदालत ने दिए ये निर्देश

न्यायाधीश मधु हिसारिया की अदालत ने आरोपी सन्नी कुमार, मंजू, सुमन और लक्ष्मी को दोषी मानते हुए कहा कि उनकी ओर से की गई लाठी-डंडों की मारपीट के कारण 72 वर्षीय जमालदीन को गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं, जो बाद में उनकी मौत का कारण बनीं। यदि कोई दोषी जुर्माना जमा नहीं करता है तो उसे छह माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

वर्ष 2021 में हुआ था विवाद

अभियोजन के अनुसार, यह घटना 1 अगस्त 2021 की है। परिवादी मोहम्मद अली अपने पड़ोसी के दामाद ओमप्रकाश को बाइक से छोड़ने गया था। इसी दौरान विवाद शुरू हुआ और उसके साथ मारपीट की गई। बाद में जब वह अपने घर के बाहर मौजूद था, तब आरोपियों ने एक नाबालिग के साथ मिलकर उस पर दोबारा हमला कर दिया।

इस दौरान बेटे को बचाने पहुंचे उसके पिता जमालदीन के साथ भी लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और कुछ दिनों बाद उनकी मृत्यु हो गई।

- Advertisement -

मेडिकल रिपोर्ट बनी अहम साक्ष्य

सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रत्यक्षदर्शी गवाहों, मेडिकल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकों की गवाही को महत्वपूर्ण आधार माना। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मारपीट के दौरान लगी चोट से मृतक की छोटी आंत फट गई थी। इसी चोट के कारण सेप्टिक शॉक हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई।

बचाव पक्ष ने गवाहों के बयानों में विरोधाभास और मृतक की पुरानी बीमारी का हवाला देकर आरोपियों को राहत देने की मांग की। हालांकि अदालत ने इन दलीलों को अस्वीकार करते हुए कहा कि मेडिकल साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान एक-दूसरे की पुष्टि करते हैं तथा यह संदेह से परे साबित होता है कि मारपीट में लगी चोटें ही मृत्यु का प्रत्यक्ष कारण थीं।

अदालत ने दिए ये निर्देश

न्यायालय ने सभी दोषियों को आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही आदेश दिया कि यदि जुर्माना जमा नहीं किया जाता है तो प्रत्येक दोषी को छह माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

इसके अलावा अदालत ने मृतक के आश्रितों को पीड़ित प्रतिकर योजना का लाभ दिलाने के लिए निर्णय की प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर को भेजने के निर्देश भी दिए। मामले में राज्य सरकार की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक शिवशंकर स्वामी ने की।


Share News

editor June 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में बाल श्रम पर कार्रवाई, दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में राह चलते युवक से मोबाइल छीनकर बदमाश फरार
बीकानेर
पड़ोसी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, चार दोषियों को उम्रकैद की सजा
बीकानेर
बीकानेर में बीकेईएसएल के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का हुआ शुभारंभ
बीकानेर
बीकानेर में 1 जुलाई को इन इलाकों में सुबह साढ़े तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर कांग्रेस सभा में हंगामा, डूडी समर्थकों के नारे से बाधा
बीकानेर
बीकानेर में 15 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
बीकानेर
लूणकरणसर में खेत की डिग्गी में गिरकर किसान की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में बाल श्रम पर कार्रवाई, दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

Published June 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर में राह चलते युवक से मोबाइल छीनकर बदमाश फरार

Published June 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बीकेईएसएल के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का हुआ शुभारंभ

Published June 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 1 जुलाई को इन इलाकों में सुबह साढ़े तीन घंटे बिजली रहेगी बंद

Published June 30, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?