Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी के साथ दो युवक गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी के साथ दो युवक गिरफ्तार
बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी के साथ दो युवक गिरफ्तार

editor
editor Published June 30, 2026
Last updated: 2026/06/30 at 4:11 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नापासर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भारतमाला रोड पर नौरंगदेसर के पास निर्माणाधीन पुलिया के नीचे से दो युवकों को एमडी (नशीला पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया है।

सूचना के अनुसार दोनों युवक राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे ताकि नशीला पदार्थ बेच सकें। थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को देखकर दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 6.69 ग्राम एमडी बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों में नौरंगदेसर निवासी कालूराम (22) और नापासर थाना क्षेत्र का एक 15 वर्षीय नाबालिग शामिल है।

दोनों को हिरासत में लेकर नापासर थाने लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों नशे के अवैध कारोबार में शामिल थे।

- Advertisement -

थानाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में एएसआई मूलाराम, हेड कांस्टेबल विक्रांत सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।


Share News

editor June 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर कांग्रेस सभा में हंगामा, डूडी समर्थकों के नारे से बाधा
बीकानेर
बीकानेर में 15 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
बीकानेर
लूणकरणसर में खेत की डिग्गी में गिरकर किसान की दर्दनाक मौत
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी के साथ दो युवक गिरफ्तार
बीकानेर
अब बिना मोबाइल नंबर साझा किए WhatsApp पर कर सकेंगे चैटिंग
बीकानेर
जुलाई में चमकेगी इन पांच राशियों की किस्मत
बीकानेर
एक जुलाई से हटेंगी पेट्रोल-डीजल की पाबंदियां, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
बीकानेर
बीकानेर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज होगी संगठन की अग्निपरीक्षा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर कांग्रेस सभा में हंगामा, डूडी समर्थकों के नारे से बाधा

Published June 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 15 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

Published June 30, 2026
बीकानेर

लूणकरणसर में खेत की डिग्गी में गिरकर किसान की दर्दनाक मौत

Published June 30, 2026
बीकानेर

अब बिना मोबाइल नंबर साझा किए WhatsApp पर कर सकेंगे चैटिंग

Published June 30, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?