बीकानेर। शहर में एक 15 वर्षीय नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिवार में चिंता का माहौल है। इस संबंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
जानकारी के अनुसार ऊन मंडी के पीछे रहने वाले शहजाद ने पुलिस को बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा 27 जून की शाम को घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने कई स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। परिवादी ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर संदेह जताते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नाबालिग की तलाश के प्रयास तेज कर दिए हैं।
