जुलाई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से कई महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तनों का साक्षी बनेगा। इस दौरान चातुर्मास की शुरुआत होगी, गुरु अतिचारी रहेंगे, सूर्य, बुध और गुरु का त्रिग्रही योग बनेगा तथा 27 जुलाई को शनि वक्री होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन ग्रह स्थितियों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन पांच राशियों के लिए यह महीना आर्थिक उन्नति और करियर में सफलता के विशेष अवसर लेकर आ सकता है।
इन राशियों को मिल सकते हैं विशेष लाभ
मेष: कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और परिवार का सहयोग बना रहेगा। वाणी पर संयम रखने से सफलता की संभावना बढ़ेगी।
वृषभ: करियर और व्यापार में प्रगति के योग हैं। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। मानसिक एकाग्रता बनाए रखना लाभदायक रहेगा।
मिथुन: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। धन लाभ के अवसर बनेंगे, हालांकि जल्दबाजी और अहंकार से बचने की सलाह दी गई है।
- Advertisement -
धनु: नौकरी और कारोबार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आर्थिक प्रगति के योग बनेंगे। मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
मकर: लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के संकेत हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल सफलता दिला सकता है।
