बीकानेर की एक 32 वर्षीय विवाहिता के अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ घर छोड़ने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिवार ने इस घटना में धर्म परिवर्तन की आशंका जताई है और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
जानकारी के अनुसार, विवाहिता 16 जून को अपनी बेटी के साथ घर से चली गई थी। जांच में पता चला कि वह एक युवती के साथ बस के जरिए लखनऊ पहुंची। बताया जा रहा है कि यात्रा के लिए बस टिकट गाजियाबाद निवासी गुलबहार उर्फ मायरा खान द्वारा बुक कराया गया था।
परिजनों का कहना है कि विवाहिता की पहचान गुलबहार से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। उनका आरोप है कि गुलबहार करीब सात दिन तक बीकानेर में रही और इसी दौरान उसने विवाहिता को बेटी सहित अपने साथ जाने के लिए तैयार किया।
मामले में गंगाशहर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच के दौरान विवाहिता को लखनऊ में तलाशने में सफल रही, लेकिन उसने वापस लौटने से इनकार कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने अब अदालत में इस्तगासा दायर कर न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की है।
- Advertisement -
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
