बीकानेर। जिले के एक गाँव में 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 20 जून की है, जब पीड़िता की माँ रोज़ की तरह मजदूरी पर गई हुई थी। इसी दौरान गाँव का ही एक युवक दीवार फाँदकर घर में घुस आया और बच्ची के हाथ-पैर बाँधकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। जाते-जाते आरोपी ने बच्ची को मुँह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
शुरुआत में डर के मारे बच्ची गुमसुम रही, लेकिन परिजनों द्वारा कड़ाई से पूछने पर उसने अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता की माँ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ (सर्किल ऑफिसर) ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जाँच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
