बीकानेर शहर में ट्रांसफार्मर एवं 33 केवी केबल के रखरखाव और टेस्टिंग कार्य के चलते बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।
विभाग के अनुसार 24 जून को प्रातः 6:00 बजे से 9:00 बजे तक डूडी फैक्ट्री, शास्त्री स्कूल, स्टेशन रोड, लालगढ़, रेलवे मस्जिद क्षेत्र, आरसीडीएफ, काजरी फार्म हाउस, रामपुरा, भीमनगर, एमपी कॉलोनी के विभिन्न सेक्टर, पूगल रोड, लालगढ़ स्टेशन, सर्वोदय बस्ती, रेलवे वर्कशॉप, राजीव नगर सहित आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसी प्रकार प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक सादुलगंज क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जयनारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर-6 में बिजली बंद रहेगी।
इसके अलावा शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक पारिक चौक, बिन्नाणी चौक, दाऊजी मंदिर रोड, जोशीवाड़ा, डागा चौक, भाटियों का चौक, तेलीबाड़ा, रामपुरिया कॉलेज, मीट मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
- Advertisement -
विभाग ने बताया कि यह कटौती विद्युत तंत्र के आवश्यक रखरखाव एवं परीक्षण कार्यों के कारण की जा रही है, जिससे भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
