Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कलेक्टर की SSO आईडी हैक करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कलेक्टर की SSO आईडी हैक करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

कलेक्टर की SSO आईडी हैक करने वाला आरोपी गिरफ्तार

editor
editor Published June 18, 2026
Last updated: 2026/06/18 at 3:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैसलमेर कलेक्टर की एसएसओ आईडी हैक कर उससे छेड़छाड़ करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को झालावाड़ से गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की तैयारी कर रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने कलेक्टर की एसएसओ आईडी में अनधिकृत रूप से लॉगिन करने के बाद डीओआईटी बीकानेर को एक फर्जी ईमेल भेजा। इस ईमेल में उसने कलेक्टर की आईडी के साथ अपना मोबाइल नंबर लिंक करने का अनुरोध किया था। उसका मकसद पीएम किसान निधि, जनाधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और आपदा प्रबंधन जैसी योजनाओं के लाभार्थियों की सहायता राशि को अपने नियंत्रण वाले खातों में ट्रांसफर करवाना था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने एएसपी रेवंतदान के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर जांच के आधार पर टीम ने झालावाड़ के मनोहरथाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल कुमार तंवर ने खुलासा किया कि वह पूर्व में भी तहसीलदारों और पटवारियों की आईडी हैक कर लाभार्थियों की सूचियां हासिल कर चुका है। इसके बाद वह पात्र किसानों के बैंक खातों की जानकारी बदलकर सरकारी सहायता राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर लेता था।

- Advertisement -

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने राजस्थान के कई जिलों के कलेक्टरों की आईडी को निशाना बनाया था। पुलिस को आशंका है कि उसकी योजना बड़े स्तर पर सरकारी योजनाओं में वित्तीय गड़बड़ी कर करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम देने की थी। मामले की गहन जांच जारी है।


Share News

editor June 18, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
बीकानेर
टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन पर करंट लगने से युवक की मौत
बीकानेर
बीकानेर में 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित
बीकानेर
युवा सम्बल योजना के लिए नया EEMS 2.0 पोर्टल शुरू
बीकानेर
किसान की ढाणी से 35 लाख नकद चोरी, हड़कंप
बीकानेर
कलेक्टर की SSO आईडी हैक करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश

Published June 18, 2026
बीकानेर

टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग

Published June 18, 2026
बीकानेर

लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति

Published June 18, 2026
बीकानेर

हाईटेंशन लाइन पर करंट लगने से युवक की मौत

Published June 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?