Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रसूताओं की किडनी फेल मामले के बाद पीबीएम अलर्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > प्रसूताओं की किडनी फेल मामले के बाद पीबीएम अलर्ट
बीकानेर

प्रसूताओं की किडनी फेल मामले के बाद पीबीएम अलर्ट

editor
editor Published June 16, 2026
Last updated: 2026/06/16 at 11:53 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसव के बाद छह प्रसूताओं की किडनी फेल होने की गंभीर घटना के बाद एसपी मेडिकल कॉलेज प्रशासन सतर्क हो गया है। संक्रमण नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार से नर्सिंग अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। वहीं मेडिसिन आईसीयू में भर्ती पांच प्रसूताओं में से दो की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रीति और शारदा की हालत नाजुक है और दोनों वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। प्रीति की स्थिति में हल्का सुधार दर्ज किया गया है तथा सोमवार को उसकी ट्रेकियोस्टोमी कर श्वास नली में ट्यूब डाली गई। दूसरी ओर प्रसूता राहिला की हालत में उल्लेखनीय सुधार होने पर उसे मंगलवार को डिस्चार्ज करने की तैयारी की गई है। उसका यूरिन आउटपुट 3000 एमएल तक पहुंच गया है। फिलहाल उसे निगरानी में रखा गया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार इमरती और कमला की स्वास्थ्य स्थिति में भी सुधार हो रहा है, हालांकि अभी उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

घटना के बाद संक्रमण रोकथाम के उपायों को और प्रभावी बनाने के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने नर्सिंग अधिकारियों के प्रशिक्षण का अभियान शुरू किया है। विभागाध्यक्ष डॉ. तरुणा स्वामी ने बताया कि आईसीयू, लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत हर सोमवार नियमित कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

- Advertisement -

Share News

editor June 16, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम डॉक्टर पर कमीशनखोरी के आरोप, जांच की उठी मांग
बीकानेर
विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी का मामला
बीकानेर
प्रसूताओं की किडनी फेल मामले के बाद पीबीएम अलर्ट
बीकानेर
ट्रोमा सेंटर मुद्दे पर विधायक और आरएलपी नेता में तकरार
बीकानेर
नागणेजी रेलवे फाटक के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम डॉक्टर पर कमीशनखोरी के आरोप, जांच की उठी मांग

Published June 16, 2026
बीकानेर

विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी का मामला

Published June 16, 2026
बीकानेर

ट्रोमा सेंटर मुद्दे पर विधायक और आरएलपी नेता में तकरार

Published June 16, 2026
बीकानेर

नागणेजी रेलवे फाटक के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?