बीकानेर जिले के बाडेला क्षेत्र से एक 28 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के अचानक घर से गायब होने के बाद परिजन पिछले चार दिनों से उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परेशान परिवार ने पुलिस और आमजन से मदद की अपील की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाडेला निवासी किशनाराम जाट ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र मुखराम 8 जून की रात करीब 10:15 बजे खाना खाने के बाद घर पर सोने चला गया था। उस समय उसकी मां और बहन भी घर पर मौजूद थीं।
परिजनों के अनुसार 9 जून की सुबह करीब 5 बजे मुखराम की पत्नी ने परिवार को बताया कि वह घर पर नहीं है। इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
किशनाराम जाट ने बताया कि पिछले चार दिनों से लगातार खोजबीन के बावजूद उनके पुत्र का कोई पता नहीं चल पाया है। ऐसे में उन्होंने पुलिस थाने में सूचना देकर युवक की तलाश में सहयोग की मांग की है।
- Advertisement -
परिजनों ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि यदि किसी को मुखराम के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो तत्काल सूचना दें। परिवार ने संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 8290811320 जारी किया है।
पुलिस मामले की जानकारी लेकर युवक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं परिवार को उम्मीद है कि आमजन के सहयोग से जल्द ही मुखराम का पता चल सकेगा।
