प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 4:15 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य भी एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है ताकि परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
इस दौरान ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी के राजा कुमार, शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान और राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे और आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
- Advertisement -
रेलवे थाना पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर भी आवश्यक जांच की जा रही है।
