Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर रेंज में बड़ी कार्रवाई, तबेले से डेढ़ करोड़ की हेरोइन बरामद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर रेंज में बड़ी कार्रवाई, तबेले से डेढ़ करोड़ की हेरोइन बरामद
बीकानेर

बीकानेर रेंज में बड़ी कार्रवाई, तबेले से डेढ़ करोड़ की हेरोइन बरामद

editor
editor Published June 12, 2026
Last updated: 2026/06/12 at 11:27 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हेरोइन, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र स्थित 365 हेड गांव में पुलिस, बीएसएफ और सीआईडी की टीम ने एक संदिग्ध के घर पर छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को गांव में एक व्यक्ति के पास मादक पदार्थ और नकदी छिपाकर रखने की सूचना मिली थी। इसके बाद गुरुवार दोपहर संयुक्त टीम गांव पहुंची और कई घरों की तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान एक घर में रहने वाले कुलदीप सिंह से पूछताछ की गई। शुरुआती पूछताछ में वह लगातार टालमटोल करता रहा, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने तबेले में जमीन के नीचे सामान दबाकर रखने की बात स्वीकार कर ली।

युवक की निशानदेही पर अधिकारियों ने भैंसों के तबेले में खुदाई करवाई। करीब दो फीट गहराई से एक कट्टा बरामद हुआ, जिसमें रखे पतीले से ढाई लाख रुपए नकद और दो मोबाइल फोन मिले। पहले युवक ने नकदी को सट्टे की कमाई बताया, लेकिन बाद में उसने मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े होने की बात कबूल कर ली।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने तबेले के दूसरे हिस्से में भी एक थैली छिपाने की जानकारी दी। वहां खुदाई करने पर दो पैकेटों में करीब 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है।

- Advertisement -

फिलहाल पुलिस और अन्य एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थों की यह खेप कहां से लाई गई और इसके तार किन लोगों से जुड़े हैं।


Share News

editor June 12, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

आज का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भाग्यफल
राशिफल
रीट मेंस लेवल-1 का रिजल्ट जारी, 2 हजार पद बढ़े
बीकानेर
बीकानेर: सोलर प्लांट की तैयारी में फिर कटे 12 खेजड़ी पेड़
बीकानेर
बीकानेर रेंज में बड़ी कार्रवाई, तबेले से डेढ़ करोड़ की हेरोइन बरामद
बीकानेर
बीकानेर: शिक्षा विभाग में 37 साल पुराने मामले लंबित, कई कर्मचारी रिटायर
बीकानेर
राजस्थान में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
बीकानेर
जेएनवीसी क्षेत्र में सोलर पैनल लगाने के नाम पर ठगी
बीकानेर
रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, सोने की चेन गायब
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रीट मेंस लेवल-1 का रिजल्ट जारी, 2 हजार पद बढ़े

Published June 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर: सोलर प्लांट की तैयारी में फिर कटे 12 खेजड़ी पेड़

Published June 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शिक्षा विभाग में 37 साल पुराने मामले लंबित, कई कर्मचारी रिटायर

Published June 12, 2026
बीकानेर

राजस्थान में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Published June 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?