बीकानेर।
प्रदेश में बढ़ती गर्मी और उमस के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के मौसम में बदलाव के संकेत हैं और गुरुवार से कई जिलों में आंधी व बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को जयपुर, अलवर सहित प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में 14 जून तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
- Advertisement -
मौसम विभाग ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, धौलपुर, भरतपुर और करौली जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
