Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: युवती के लापता होने से मचा हड़कंप, जबरन ले जाने का आरोप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > युवती के लापता होने से मचा हड़कंप, जबरन ले जाने का आरोप
बीकानेर

युवती के लापता होने से मचा हड़कंप, जबरन ले जाने का आरोप

editor
editor Published June 10, 2026
Last updated: 2026/06/10 at 7:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के धीरदेशर चोटियां गांव से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, वहीं एक युवक पर युवती को जबरन ले जाने का आरोप भी लगाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धीरदेशर चोटियां निवासी सावंत राम मेघवाल ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके पुत्र के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही सुमित्रा मेघवाल रात के समय घर से अचानक लापता हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि युवती घर से जाते समय गहने और करीब तीन लाख रुपये नकद भी साथ ले गई।

परिवादी ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद पड़ोसियों ने जानकारी दी कि एक सफेद रंग की गाड़ी में कुछ लोग युवती को अपने साथ ले गए थे। शिकायत में लूंछ, रतनगढ़ निवासी लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण पर युवती को जबरन ले जाने का आरोप लगाया गया है।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी युवक के खिलाफ पूर्व में दुष्कर्म का मामला दर्ज होने की जानकारी है। परिवादी का आरोप है कि इसी युवक ने पूरी घटना को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी हेड कांस्टेबल छाजूराम को सौंपी गई है। पुलिस युवती की तलाश के साथ-साथ मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और युवती के मिलने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Share News

editor June 10, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

प्लॉट पर कब्जे की कोशिश का आरोप, तोड़फोड़ और धमकी का मामला दर्ज
बीकानेर
सागर जीएसएस रखरखाव कार्य के चलते गुरुवार को कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
युवती के लापता होने से मचा हड़कंप, जबरन ले जाने का आरोप
बीकानेर
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, दो के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
एसीबी कार्रवाई पर कांग्रेस का पलटवार, पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
बीकानेर
नयाशहर पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा, चार गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर विधि कॉलेज में एलएलबी प्रवेश प्रक्रिया 18 जून से शुरू
बीकानेर
पीबीएम लापरवाही मामले में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

प्लॉट पर कब्जे की कोशिश का आरोप, तोड़फोड़ और धमकी का मामला दर्ज

Published June 10, 2026
बीकानेर

सागर जीएसएस रखरखाव कार्य के चलते गुरुवार को कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद

Published June 10, 2026
बीकानेर

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, दो के खिलाफ मामला दर्ज

Published June 10, 2026
बीकानेर

एसीबी कार्रवाई पर कांग्रेस का पलटवार, पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Published June 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?