Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: किन्नर ने भाई-भाभी पर लगाए मारपीट, चोरी और धमकी के आरोप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > किन्नर ने भाई-भाभी पर लगाए मारपीट, चोरी और धमकी के आरोप
बीकानेर

किन्नर ने भाई-भाभी पर लगाए मारपीट, चोरी और धमकी के आरोप

editor
editor Published June 8, 2026
Last updated: 2026/06/08 at 6:37 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बज्जू थाना क्षेत्र में एक किन्नर ने अपने ही भाई और भाभी के खिलाफ मारपीट, चोरी, धमकी तथा संपत्ति हड़पने की कोशिश के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
कमरे का ताला तोड़ने और सामान चोरी करने का आरोपखेत में पहुंचकर मारपीट करने का आरोपपंचायती के दौरान भी विवादएसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार गांधी गांव निवासी मुस्कान, पुत्री लूणाराम ने शिकायत में बताया कि वह अपने पिता के हिस्से की भूमि पर बने कमरे में निवास करती है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि 2 जून को जब वह शेष भूमि पर निर्माण कार्य करवा रही थी, तब उसके भाई अशोक और भाभी अन्नू मौके पर पहुंचे और कथित रूप से मजदूरों एवं कारीगरों के साथ मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया। साथ ही भविष्य में निर्माण कार्य नहीं करने की धमकी भी दी गई।

कमरे का ताला तोड़ने और सामान चोरी करने का आरोप

शिकायत के अनुसार 3 जून को आरोपी पक्ष ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान बाहर फेंक दिया। परिवाद में दावा किया गया है कि इस दौरान सोने के टोप्स, गेहूं के कट्टे और करीब 20 हजार रुपये नकद गायब हो गए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसी दिन शाम को फोन कर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

- Advertisement -

खेत में पहुंचकर मारपीट करने का आरोप

परिवाद के अनुसार भय के कारण वह रात को खेत में बने झोपड़े में रहने चली गई थी। आरोप है कि देर रात आरोपी वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि चाकू दिखाकर डराया गया तथा संपत्ति अपने नाम करवाने का दबाव बनाया गया।

पंचायती के दौरान भी विवाद

मुस्कान ने आरोप लगाया कि 4 जून को गांव में आयोजित पंचायती के दौरान भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। शिकायत के अनुसार सार्वजनिक रूप से कपड़े फाड़ने और डंडे से हमला करने का प्रयास किया गया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। घायल होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया।

एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ मामला

परिवाद में कहा गया है कि स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अशोक और अन्नू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Share News

editor June 8, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, जलभराव और बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा
बीकानेर
तबादलों पर जल्द फैसला संभव, 10 जून के बाद सरकार ले सकती है बड़ा निर्णय
बीकानेर
किन्नर ने भाई-भाभी पर लगाए मारपीट, चोरी और धमकी के आरोप
बीकानेर
मंगलवार को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती, सुबह ढाई घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति
बीकानेर
गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, अब 29 जून से खुलेंगे स्कूल
बीकानेर
बीकानेर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, टीटीडी घी मामले में सर्च
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में मारपीट के आरोप, प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
सर्वोदय बस्ती में शराब विवाद के बाद दो पक्षों में झड़प
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, जलभराव और बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा

Published June 8, 2026
बीकानेर

तबादलों पर जल्द फैसला संभव, 10 जून के बाद सरकार ले सकती है बड़ा निर्णय

Published June 8, 2026
बीकानेर

मंगलवार को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती, सुबह ढाई घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति

Published June 8, 2026
बीकानेर

गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, अब 29 जून से खुलेंगे स्कूल

Published June 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?