Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पीबीएम अस्पताल में मारपीट के आरोप, प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पीबीएम अस्पताल में मारपीट के आरोप, प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में मारपीट के आरोप, प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

editor
editor Published June 8, 2026
Last updated: 2026/06/08 at 3:28 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं और विवादों को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है। हाल ही में अस्पताल में कथित मारपीट की घटनाओं के विरोध में एक प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

जानकारी के अनुसार, 6 जून को माइक्रोबायोलॉजी विभाग सहित अन्य विभागों में दो अलग-अलग मामलों में मरीजों के परिजनों के साथ अस्पताल स्टाफ द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। इस घटना को लेकर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताया है।

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवर कूकना ने इसे चिकित्सा सेवा की गरिमा के खिलाफ बताते हुए अस्पताल में अनुशासन की कमी का आरोप लगाया। वहीं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मरीज या उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है और इससे अस्पताल की छवि प्रभावित होती है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि घटनाओं में शामिल कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें तत्काल निलंबित या हटाया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और स्टाफ व्यवहार को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

- Advertisement -

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि मरीजों की जांच रिपोर्ट में देरी को समाप्त कर समय पर इलाज सुनिश्चित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


Share News

editor June 8, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, टीटीडी घी मामले में सर्च
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में मारपीट के आरोप, प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
सर्वोदय बस्ती में शराब विवाद के बाद दो पक्षों में झड़प
बीकानेर
मुक्ताप्रसाद नगर में सूने मकान से लाखों की चोरी
बीकानेर
प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल के बाहर बीकाना साउंड का सेवा अभियान जारी
बीकानेर
सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश से चार राशियां सतर्क रहें
बीकानेर
44 डिग्री पार पहुंचा पारा, कई जिलों में बारिश अलर्ट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, टीटीडी घी मामले में सर्च

Published June 8, 2026
बीकानेर

सर्वोदय बस्ती में शराब विवाद के बाद दो पक्षों में झड़प

Published June 8, 2026
बीकानेर

मुक्ताप्रसाद नगर में सूने मकान से लाखों की चोरी

Published June 8, 2026
बीकानेर

प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक

Published June 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?