बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र के काकानी गांव में रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
खसरासर निवासी रविन्द्र बिश्नोई पुत्र शंकरलाल बिश्नोई (30) ने नाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, 5 जून की शाम करीब 7:40 बजे काकानी गांव में दो अज्ञात युवकों ने रोडवेज बस चालक मलकीत सिंह के साथ मारपीट की।
आरोप है कि मारपीट के दौरान युवकों ने बस में रखी टिकट काटने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन को भी तोड़ दिया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। नाल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।
