बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 5 जून की शाम वाल्मीकि बस्ती की एक गली में की गई, जहां घोड़ी पर दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी, जिसके बाद कई लोग मौके से फरार हो गए, जबकि छह लोगों को पकड़ लिया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 50,280 रुपये नकद, एक घोड़ी, कांच के गिलास, टेप और अन्य जुआ सामग्री जब्त की है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ राजस्थान पब्लिक गैंबलिंग ऑर्डिनेंस (RPGO) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है और क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
