बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पैसे देने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसकी सोने की चैन छीन ली गई।
गोपेश्वर बस्ती निवासी पारस मारू ने गंगाशहर थाने में इन्द्र, लाला और अजय के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो कथित रूप से उसके साथ मारपीट की गई।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी सोने की चैन छीन ली और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। मामले में तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
