बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के पारवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान मध्य प्रदेश निवासी अमन पटेल के रूप में हुई है, जो नेशनल हाईवे अथॉरिटी के लिए सड़क किनारे लोहे का सूचना बोर्ड लगाने का काम कर रहा था। कार्य के दौरान जैसे ही लोहे का बोर्ड ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आया, वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
हादसा इतना तेज था कि मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई परिजनों के पहुंचने के बाद की जाएगी।
