बीकानेर में वी आर फाउंडेशन (ट्रस्ट) स्किलफुल स्कॉलर्स लर्निंग हब द्वारा आयोजित समर कैंप का भव्य समापन उत्साह और प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। इस कैंप का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना तथा उन्हें विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित करना था।
संस्था की फाउंडर डायरेक्टर एवं चेयरमेन अर्चना सक्सेना ने कहा कि ऐसे समर कैंप बच्चों और महिलाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देते हैं।
कार्यक्रम में एन.डी. क्लासेज के संचालक नरेंद्र सिंह बांकावत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया और अपने संस्थान का परिसर निशुल्क उपलब्ध कराया।
मुख्य अतिथि संजय पुगलिया और वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ाते हैं।
- Advertisement -
समर कैंप में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, डांस प्रतियोगिता और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।
