बीकानेर। कोड़मदेसर भैरूजी दर्शन करने गए एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। यह घटना 31 मई की शाम गजनेर थाना क्षेत्र के कोड़मदेसर के पास की बताई जा रही है।
मृतक के भाई गंगाराम मेघवाल ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार उसका भाई केशुराम भैरूजी मंदिर के दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद वह पास में बनी नहर के किनारे पहुंचा और वीडियो बनाने के लिए पानी में उतर गया।
इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर पड़ा। पानी के तेज बहाव में बह जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
