बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक घर पर हमला करने, दरवाजा-खिड़की तोड़ने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सेक्टर नंबर 4, पवनपुरी निवासी प्रियांशु दुआ ने यश अरोड़ा सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
घटना 1 जून की रात की बताई जा रही है। परिवादी के अनुसार आरोपी एकराय होकर उसके मकान पर पहुंचे और घर में घुसने के लिए दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी और कार को भी नुकसान पहुंचाया।
परिवादी ने बताया कि जब वह बाहर आया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शोरगुल के बाद मामला बढ़ गया और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।
पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
