बीकानेर। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच नाल थाना क्षेत्र के जयमलसर प्लांट क्षेत्र से बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। 24 मई को अज्ञात चोरों ने सोलर प्लांट से भारी मात्रा में केबल चोरी कर ली।
इस संबंध में प्लांट के सिक्योरिटी ऑफिसर श्रवण सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। शिकायत में बताया गया कि चोरों ने प्लांट की चलती लाइन से करीब 9,850 मीटर स्ट्रिंग केबल काटकर चोरी कर ली और फरार हो गए।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आमजन में भय का माहौल बना हुआ है।
