बीकानेर के पीबीएम अस्पताल से भर्ती एक मरीज के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना 27 मई की बताई जा रही है, जिसके बाद परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
इस संबंध में जयप्रकाश पुत्र अमरचंद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार उनके मामा बाबूलाल पुत्र आईदान, निवासी अंबेडकर कॉलोनी, को पेट संबंधी बीमारी के उपचार के लिए 27 मई को राजकीय पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
परिजनों के अनुसार शाम करीब पांच बजे जब उन्होंने वार्ड सी में जाकर देखा तो बाबूलाल अपने बिस्तर पर नहीं मिले। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। लापता होने के समय उन्होंने हल्के पीले रंग की टी-शर्ट और सफेद रंग की पैंट पहन रखी थी।
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि बाबूलाल कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो 6378259836 अथवा 9351797489 पर संपर्क करें।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार बाबूलाल पूर्व में आरएसी जवान रह चुके हैं। उनके अचानक लापता होने से परिवार गहरी चिंता में है और लगातार उनकी तलाश कर रहा है।
