Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पीबीएम में गर्मी से बेहाल मरीज, शिकायत पर पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पीबीएम में गर्मी से बेहाल मरीज, शिकायत पर पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष
बीकानेर

पीबीएम में गर्मी से बेहाल मरीज, शिकायत पर पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष

editor
editor Published May 31, 2026
Last updated: 2026/05/31 at 12:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। भीषण गर्मी के बीच पीबीएम अस्पताल के दमानी अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायत सामने आने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली तथा अस्पताल प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की।

जानकारी के अनुसार एक भर्ती मरीज के परिजन ने अस्पताल में गर्मी और अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद वेद व्यास मौके पर पहुंचे और अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि मरीजों की सुविधा के लिए उपलब्ध कई बड़े कूलर संचालित नहीं किए जा रहे थे।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में कई बड़े कूलर एक तरफ रखे हुए मिले, जबकि वार्डों में भर्ती मरीज भीषण गर्मी से परेशान दिखाई दिए। आरोप है कि कुछ मरीजों और उनके परिजनों को स्वयं के स्तर पर कूलर और अन्य व्यवस्थाएं करनी पड़ रही हैं, जिससे अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थिति पर नाराजगी जताते हुए वेद व्यास ने इसे मरीजों के प्रति गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने मौके पर ही पीबीएम अस्पताल के प्राचार्य और अधीक्षक से दूरभाष पर संपर्क कर बंद पड़े कूलरों को तत्काल दुरुस्त कर वार्डों में लगाने की मांग की। साथ ही गर्मी के मौसम में मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देने को कहा।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान पेयजल और शौचालय व्यवस्था को लेकर भी असंतोष व्यक्त किया गया। वेद व्यास ने कहा कि अस्पताल में कई स्थानों पर स्वच्छता और पेयजल की व्यवस्था अपेक्षित स्तर की नहीं मिली। कुछ परिजनों ने शिकायत की कि पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीज पहले से ही शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना गंभीर विषय है। गर्मी के मौसम में कूलर, पेयजल और स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करना अस्पताल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

वेद व्यास ने चेतावनी दी कि यदि अस्पताल की व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो मामले की विस्तृत रिपोर्ट सरकार और संबंधित विभागों को भेजी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मरीजों और आमजन से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

इस दौरान विक्रम सिंह राजपुरोहित और भव्य दत्त भाटी भी मौजूद रहे। वहीं मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग दोहराई।


Share News

editor May 31, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

आंधी के बीच बिजली तार से टकराया ट्रक, लगी आग, चालक झुलसा
बीकानेर
जलने से घायल महिला की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
बीकानेर के दो प्रतिभाओं को मानद पीएचडी, शिक्षा जगत में खुशी
बीकानेर
प्रयागराज-बीकानेर सुपरफास्ट को रोजाना चलाने की उठी मांग
बीकानेर
पीबीएम में गर्मी से बेहाल मरीज, शिकायत पर पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष
बीकानेर
एक्सप्रेसवे पर ट्रकों की भीषण भिड़ंत, चालक की मौत, एक गंभीर घायल
बीकानेर
तेज आंधी से जनजीवन प्रभावित, पेड़ और बिजली के तार गिरे
बीकानेर
मरीज और जनप्रतिनिधि से अभद्रता पर सिटी डिस्पेंसरी प्रभारी एपीओ
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

आंधी के बीच बिजली तार से टकराया ट्रक, लगी आग, चालक झुलसा

Published May 31, 2026
बीकानेर

जलने से घायल महिला की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Published May 31, 2026
बीकानेर

बीकानेर के दो प्रतिभाओं को मानद पीएचडी, शिक्षा जगत में खुशी

Published May 31, 2026
बीकानेर

प्रयागराज-बीकानेर सुपरफास्ट को रोजाना चलाने की उठी मांग

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?