Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: साइबर ठगी में बैंक खाते किराए पर देने वाला युवक गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > साइबर ठगी में बैंक खाते किराए पर देने वाला युवक गिरफ्तार
बीकानेर

साइबर ठगी में बैंक खाते किराए पर देने वाला युवक गिरफ्तार

editor
editor Published May 19, 2026
Last updated: 2026/05/19 at 3:48 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में साइबर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लोगों को झांसे में लेकर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाने और उन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी में करने का आरोप है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार साइबर थाना में दर्ज मामले के तहत पुलिस लाइन के पीछे रानीसर बास निवासी लोकेश पड़िहार पुत्र नेमीचंद पड़िहार को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को बहला-फुसलाकर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाता था और बाद में कमीशन के बदले उन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त अवैध राशि के ट्रांजेक्शन के लिए करता था।

जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी लोकेश पड़िहार ने अपना बैंक अकाउंट भी किराए पर दे रखा था। इसके साथ ही उसने कई अन्य लोगों के खातों को भी साइबर ठगी में उपयोग के लिए रेंट पर उपलब्ध करवाया। पुलिस को आरोपी की गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम उसे गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में सक्रिय था और साइबर ठगी से जुड़े पैसों के लेन-देन में उसकी भूमिका सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

- Advertisement -

मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और बैंक खातों से जुड़े ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।


Share News

editor May 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

साइबर ठगी में बैंक खाते किराए पर देने वाला युवक गिरफ्तार
बीकानेर
जम्मूतवी ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
बीकानेर
एसबीआई में करोड़ों की धोखाधड़ी, व्यापारी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म, फोटो खींचकर किया ब्लैकमेेल, मामला दर्ज
बीकानेर
बढ़ती गर्मी में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, ग्रामीण अस्पतालों का औचक निरीक्षण
बीकानेर
एडीजी हवासिंह घुमरिया ने किया श्रीडूंगरगढ़ थाना और बीकानेर एसपी ऑफिस का निरीक्षण
बीकानेर
बीकानेर नगर निगम में 15 सफाई कर्मचारी पुनः बहाल, हाईकोर्ट आदेश की पालना
बीकानेर
नीट पेपर लीक मामले को लेकर बीकानेर में NSUI का मशाल जुलूस
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

जम्मूतवी ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Published May 19, 2026
बीकानेर

एसबीआई में करोड़ों की धोखाधड़ी, व्यापारी गिरफ्तार

Published May 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म, फोटो खींचकर किया ब्लैकमेेल, मामला दर्ज

Published May 19, 2026
बीकानेर

बढ़ती गर्मी में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, ग्रामीण अस्पतालों का औचक निरीक्षण

Published May 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?