बीकानेर शहर के कई इलाकों में मंगलवार 19 मई को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से अति-आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली बंद रखने की सूचना जारी की गई है।
विभाग के अनुसार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक एमएम ग्राउंड के पीछे स्थित जवाहर नगर और नत्थूसर बास क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान संबंधित इलाकों में रहने वाले लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
वहीं सुबह 8 बजे से 11 बजे तक राजपूत भवन के पास का क्षेत्र, तिलक नगर गली नंबर 2, 3 और 4 में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभाग की ओर से बताया गया है कि यह कटौती विद्युत तंत्र के रखरखाव और आवश्यक तकनीकी कार्यों के कारण की जा रही है।
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
