बीकानेर में रविवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का दौरा प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रविवार सुबह 7:20 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और दिनभर विभिन्न आयोजनों तथा बैठकों में भाग लेंगे।
दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गोपेश्वर बस्ती स्थित मोदी बगीची में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर प्रवास के दौरान कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
केंद्रीय मंत्री दिनभर के कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात 10:20 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
- Advertisement -
