बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को विधायक निधि के तहत आठ दिव्यांगजनों को स्कूटियां वितरित कीं। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों को स्कूटी उपलब्ध करवाती है, ताकि वे अपने कार्यस्थल, शिक्षण संस्थान और अन्य आवश्यक स्थानों तक आसानी से पहुंच सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि कई बार पात्र दिव्यांगजन तकनीकी कारणों या अन्य बाधाओं के चलते सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। ऐसे जरूरतमंद लोगों को सहायता देने के लिए विधायक निधि से स्कूटियां उपलब्ध करवाई गई हैं।
इस अवसर पर मोहनलाल, नंदकिशोर पुरोहित, दीपा आचार्य, रामरतन उपाध्याय, जयगोपाल व्यास, लक्ष्मीनारायण गहलोत, जगदीश प्रसाद और भैरूरतन तिवारी को स्कूटी की चाबियां सौंपी गईं, जबकि मांगीलाल सारस्वत को जल्द स्कूटी देने की बात कही गई।
- Advertisement -
इस योजना पर कुल 9.90 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। लाभार्थियों ने इस पहल के लिए विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इससे उनके दैनिक जीवन और आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
